कुंभ मेला के अंतिम शाही स्नान बसंत पंचमी पर पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। 10 फरवरी को मौनी अमावस्या से भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जितनी फोर्स अमावस्या पर तैनात थी, उसके अलावा तीन जिलों के एसपी, गैर जनपदों के तैनात 10 डिप्टी एसपी और 22 थानेदारों को बुलाया गया है। संगम क्षेत्र पहले की ही तरह एनएसजी और एटीएस के कमांडो के हवाले रहेगा। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान संगम और आस पास की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सेना के हेलीकाप्टर और ड्रोन से निगरानी होती रहेगी।
Kumbh 2019: वसंत पंचमी पर मौनी अमावस्या से तगड़ी सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्सेज के हवाले रहेगा संगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Fri, 08 Feb 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन