फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में जिंदा जली महिला: हेमलता पर ही समझौते का दबाव बना रही थी पुलिस...इंस्पेक्टर से हुई नोकझोंक; पूरी कहानी

Wed, 17 Jul 2024 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station in aligarh Police was pressurizing Hemalatha for compromise
Woman burnt alive - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ जिले की खैर कोतवाली में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ससुरालियों पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने पर बेटे संग पहुंची एक महिला कोतवाली परिसर में जिंदा जल गई। पुलिस वालों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान खैर कोतवाली इलाके के गांव दरकन नगरिया निवासी हेमलता (50) पत्नी स्व. राजकुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि हेमलता तीन दिन से लगातार थाने आ रही थी, लेकिन पुलिस उसकी समस्या सुन नहीं रही थी। उल्टा उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार को जब हेमलता थाने पहुंची तो आरोपी चंद्रभान भी थाने में ही घूम रहा था। उसे देखकर हेमलता बहुत ज्यादा आहत हो गई। इस बात को लेकर उसकी इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई।
Woman burnt alive in police station in aligarh Police was pressurizing Hemalatha for compromise
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
थाने में उस वक्त मौजूद रहे एक गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस वाले तो वहां हेमलता पर ही समझौते का दबाव बना रहे थे। एक बार को तो वह रोने भी लगी थी। पुलिस वालों से हाथ जोड़कर कह रही थी कि गरीबों के साथ आप लोग न्याय नहीं करते।
Woman burnt alive in police station in aligarh Police was pressurizing Hemalatha for compromise
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
इतना कहकर वह थाने से बाहर जाने लगी। उसने कई बार यह भी कहा कि ऐसी जिंदगी से तो मौत ही अच्छी। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले वह चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station in aligarh Police was pressurizing Hemalatha for compromise
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर बाद महिला आग की लपटों में घिर गई। महिला को धू-धूकर जलता देख पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। वहां मौजूद दरोगा और अन्य लोग महिला की तरफ दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई।
 
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station in aligarh Police was pressurizing Hemalatha for compromise
Woman burnt alive in police station - फोटो : अमर उजाला
पति की ननिहाल में ही रह रही थी महिला
इस मामले में सामने आया है कि महिला का पति अपनी ननिहाल दरकन नगरिया में मामा के घर रहा है। महिला भी शादी के बाद से इसी घर में रह रही थी। उस पर तीन बेटा व एक बेटी है। बड़ा बेटा गौरव नोएडा में नौकरी करता है। पति की मौत के बाद रिश्ते के जेठ ने उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाना शुरू किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed