{"_id":"6697731e622dcb8656088510","slug":"woman-burnt-alive-in-police-station-aligarh-up-police-in-trouble-over-hemalatha-death-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने में जिंदा जली महिला: हेमलता की मौत पर घिरी यूपी पुलिस... कदम-कदम पर दिखी लापरवाही; SSP के सामने लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में जिंदा जली महिला: हेमलता की मौत पर घिरी यूपी पुलिस... कदम-कदम पर दिखी लापरवाही; SSP के सामने लगे आरोप
Wed, 17 Jul 2024 02:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की खैर कोतवाली में महिला के जिंदा जलने और बाद में अस्पताल में मौत हो जाने के मामले में पुलिस घिरती नजर आ रही है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कदम कदम पर लापरवाही दिखी है। जब पुलिस कप्तान थाने पर पहुंचे तो लोगों ने पुलिस पर भी खूब आरोप लगाए। हेमलता पिछले कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रही थी। वह अपने विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
तीन बेटों के साथ रहती थी हेमलता
मृतका हेमलता का मायका इगलास थाने के गांव मोहकमपुर में है। उसके पति राजकुमार लंबे समय से अपनी ननिहाल दरकन नगलिया में अपने मामा नेत्रपाल सिंह के मकान में रहते थे। वर्ष 2019 में पति राजकुमार की मृत्यु हो जाने के बाद हेमलता अपने तीन पुत्र गौरव, कौशल, राहुल व पुत्री गीता के साथ गांव में ही रहती थी। दो पुत्र गौरव व कौशल व पुत्री गीता की शादी उसने कर दी थी। पति की मृत्यु के बाद से पति का ममेरा भाई मकान को खाली कराने के लिए दबाव बना रहा था, विभिन्न तरीकों से परेशान कर रहा था।

11 जून को मृतक ने परेशान होकर चंद्रभान, मुकेश, नेत्रपाल, चंचल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें खैर पुलिस ने चार्जशीट लगा दी थी। नौ जुलाई को हेमलता गांव आई तो देखा कि घर में रखे करीब 12 क्विंटल गेहूं नहीं है। आरोप है कि चंद्रभान से शिकायत की तो उसने मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया था। जिसकी शिकायत करने मृतका लगातार कोतवाली आ रही थी। मकान खाली करने के लिए चंद्रभान पांच लाख रुपये दे रहा था, आरोप है कि महिला दस लाख रुपये मांग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
खैर पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो नहीं होती घटना
मृतका हेमलता बीते तीन दिन से लगातार खैर कोतवाली आ रही थी। महिला का आरोप था कि खैर पुलिस चंद्रभान से सांठगांठ कर मकान खाली कराने पर तुली हुई है। मंगलवार को वह अपने पुत्र गौरव के साथ खैर कोतवाली आई थी। इंस्पेक्टर खैर के कार्यालय में चंद्रभान, महिला व उसका पुत्र गौरव, एसआई रणवीर सिंह आपस में बातचीत कर रहे थे।
मृतका हेमलता बीते तीन दिन से लगातार खैर कोतवाली आ रही थी। महिला का आरोप था कि खैर पुलिस चंद्रभान से सांठगांठ कर मकान खाली कराने पर तुली हुई है। मंगलवार को वह अपने पुत्र गौरव के साथ खैर कोतवाली आई थी। इंस्पेक्टर खैर के कार्यालय में चंद्रभान, महिला व उसका पुत्र गौरव, एसआई रणवीर सिंह आपस में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने खैर पुलिस पर चंद्रभान का पक्ष लेने पर नाराजगी व्यक्त की तथा पुलिस को कोसते हुए वापस जाने लगी। कोतवाली परिसर में महिला के द्वारा चीखने चिल्लाने पर एसआई व महिला दरोगा समझाने गए तो उसने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह जहर खा लेगी अन्यथा आग लगाकर अपनी जान दे देगी।