{"_id":"6740272d73243f0f080069e9","slug":"up-bus-accident-news-bus-driver-fell-asleep-could-not-control-the-speeding-bus-see-photos-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Bus Accident: एक्सप्रेस-वे पर लाशों का ढेर... नींद की एक झपकी और हो गया दिल दहला देने वाला हादसा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Bus Accident: एक्सप्रेस-वे पर लाशों का ढेर... नींद की एक झपकी और हो गया दिल दहला देने वाला हादसा, तस्वीरें
Fri, 22 Nov 2024 01:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:16 PM IST
सार
अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे कोहरे के बीच एक भीषण हादसे में टूरिस्ट बस सवार दिल्ली निवासी एक ट्रांसपोर्टर की पत्नी और उनके छह माह के बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
UP Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर तेज रफ्तार और चालकों की आने वाली नींद की झपकी काल बन रही है। बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की एक वजह नींद की झपकी भी मानी जा रही है। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने लगा। बस कंट्रोल नहीं हो सकी और ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। चालक का नाम श्यामू बताया जा रहा है
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
टूरिस्ट बस सवार छह यात्रियों की मौत
यहां हादसों में हर दूसरे दिन किसी न किसी की जान चली जा रही है। पिछले 10 दिन में ही जिले भर में 11 स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में 21 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे कोहरे के बीच एक भीषण हादसे में टूरिस्ट बस सवार दिल्ली निवासी एक ट्रांसपोर्टर की पत्नी और उनके छह माह के बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक ही परिवार के सात लोग हैं। बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी।

UP Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस
जब बस टप्पल क्षेत्र में गांव सिमरौठी (माइल स्टोन 57) के पास पहुंची तो चालक ने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन कोहरे में तेज रफ्तार बस के चालक को ट्रक सही से नजर नहीं आया और बस का एक हिस्सा (कंडक्टर साइड) ट्रक से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मचने पर हाईवे पेट्रोलिंग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा ट्रैवल्स की यह टूरिस्ट बस रात को साढ़े दस बजे दिल्ली में कश्मीरी गेट से आजमगढ़ जाने के लिए चली थी।

मृतक हंसमुख का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बस में अलग अलग शहरों के लिए लोग सवार हुए थे। इस डबल डेकर बस में 48 लोग बैठे थे। बस की रफ्तार भी तेज थी। कोहरे में ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। बस ट्रक में घुसती चली गई है। पुलिस ने रात को ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सभी छह शवों की पहचान हो गई है। जिनमें दिल्ली में रामपार्क इलाके में प्रमोद ट्रांसपोर्ट के मालिक प्रमोद गिरी की पत्नी पारुल (26) और उनका छह माह का बेटा आरोह, रामपुर थाना लालगंज प्रतापगढ़ निवासी हसमुख (28), आजमगढ़ के भंवरना निवासी रामप्रीत (60), सुल्तानपुर के मुस्तविहार निवासी प्रीत (30), दिल्ली निवासी सचिन (40) शामिल हैं।
विज्ञापन
मृतक पारुल गिरि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के सात लोग कर रहे थे सफर, दो लोगों की मौके पर मौत
पारुल गिरि (25 वर्ष) के पति प्रमोद गिरि निवासी टेमुटी गुसाई गफूर जिला आजमगढ़ हाल निवासी शकुरपुर थाना केरलपुरम दिल्ली ने फोन पर बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। कल परिवार के सात लोग करन (19 वर्ष), अभिनव (5 वर्ष), अदिति (3 वर्ष), आरोह (05 माह), पारुल (25 वर्ष), रीना (27 वर्ष), आरुषि/आशी (11 माह) आजमगढ़ जा रहे थे। उन्हें खुद भी शनिवार को गांव जाना था। लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सका। इसी बीच यह हादसा हो गया। जिसमें पारुल (25 वर्ष) व आरोह (उम्र करीब पांच माह) की मौके पर मौत हो गई। अन्य पांच लोगों का उपचार चल रहा है।