Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Sandeep Singh Engagement Today

तालानगरी अलीगढ़: मंत्री संदीप सिंह की सगाई आज, दिखेगा सत्ता का दम, योगी-मौर्य समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Sat, 14 Nov 2026 06:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:13 AM IST
सार

कल्याण सिंह के नाती व मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी मैदान पर है। जिसके लिए महल की तरह के आकार का पंडाल लगाया गया है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज पधार रहे हैं।

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh Engagement Today
मेघना-संदीप सिंह सगाई स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में तालानगरी आज सियासत के बड़े चेहरों की मौजूदगी का गवाह बनेगी। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसके लिए सेंट फिदेलिस स्कूल के पास करीब 100 बीघा मैदान में भव्य पंडाल बनकर तैयार है।

विज्ञापन


मेहमानों के स्वागत से लेकर उनके खानपान और सुरक्षा तक के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मैदान में दो अलग-अलग विशाल पंडाल बनाए गए हैं, जबकि खानपान की व्यवस्था के लिए सात रसोईघर तैयार किए गए हैं। आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। पीएसी और बाईपास रोड पर भी हेलीपैड तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित डिप्टी सीएम केशव मौर्य व कैबिनेट के अन्य मंत्रियों का अलीगढ़ में आगमन है। प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। - संगीता देवी, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Minister Sandeep Singh Engagement Today
सगाई समारोह स्थल - फोटो : संवाद

2.55 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:55 बजे हेरिटेज स्कूल के खेल मैदान पर पहुंचेंगे। यहां से कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर दोपहर 3:05 से 3:25 बजे तक सगाई समारोह में शामिल होंगे। 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम इससे पहले का है। वह दोपहर 12:15 बजे समारोह में पहुंचेंगे।


कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की भी रहेगी मौजूदगी
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह 3:30 बजे समारोह में पहुंचेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी अपराह्न 3:30 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। महिला कल्याण, बाल विकास, सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य शाम चार बजे समारोह में पहुंचेंगी। श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) शाम चार बजे समारोह में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शाम पांच बजे पहुंचेंगी। यूपीआरएनएसएस के सभापति प्रेम सिंह शाक्य दोपहर 2:30 बजे समारोह में शिरकत करेंगे।

10.30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे डॉ. दिनेश शर्मा
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा सुबह 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां एक स्कूल में जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होने के बाद वह सगाई समारोह में भी शामिल होंगे।

250 गांवों तक पहुंचा न्योता, आयोजन की भव्यता की खास तैयारी
यह समारोह सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 गांवों में भी निमंत्रण भेजा गया है। बड़े स्तर पर लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पंडाल, भोजन और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed