अलीगढ़ स्थित कोतवाली नगर क्षेत्र के एक इलाके में तांत्रिक के कहने पर महिला को उसके ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 26 अप्रैल 2024 को उसकी शादी मोहल्ले के युवक से हुई थी। पति का मामा तांत्रिक है।
मामा की काली करतूत: 'भेजता था काले झंडे की वीडियो, सात महीने पहले निकाह, अब हूं पांच माह प्रेग्नेंट'; Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:49 PM IST
सार
पीड़िता ने मीडिया से आपबीती बताते हुए कहा कि मेरा ममिया ससूर तांत्रिक है। मुझे काले झंडे की वीडियो बना बनाकर भेजता रहता है। मेरे पास सारे मैसेज हैं। वो मुझे कहता है कि तू मेरी चेली बन जा..मुझसे मरीद हो जा.. नहीं तो मैं तेरा तीन तलाक करवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन