Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sandeep Singh tied the knot with his childhood friend

Aligarh News: बचपन की दोस्त के साथ रिश्ते में बंधे संदीप सिंह

Sun, 15 Nov 2026 03:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Singh tied the knot with his childhood friend
सगाई के बाद संदीप सिंह व उनकी होने वाली पत्नी मेघा, साथ में भाई संदीप सिंह व मंगेतर अंतरा त्याग
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की सगाई समारोह शनिवार को तालानगरी स्थित मैदान पर संपन्न हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा समेत प्रदेश के कई मंत्री शामिल हुए। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस आयोजन में सियासत के रास्ते सत्ता की मंजिल तक पहुंचने की झलक दिखाई दी...
विज्ञापन


संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार की बेटी और अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी को सगाई की अंगूठी पहनाई। वहीं, उनके भाई सौरभ सिंह ने सहारनपुर के कारोबारी परिवार की बेटी अंतरा त्यागी के साथ सगाई की रस्म पूरी की। वीवीआईपी पंडाल में बनाए गए मंच पर दोनों जोड़ों ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भाइयों और उनकी मंगेतरों को आशीर्वाद देकर नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी ने संदीप सिंह को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का उपहार बैग भी भेंट किया। समारोह में अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी समेत कई प्रमुख लोग पहुंचे। मुख्य हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं संदीप सिंह के दादा स्वर्गीय कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई थी। इस दौरान संदीप सिंह की दादी रामवती देवी को गोद में उठाकर मंच पर लाया गया। पिता राजवीर सिंह राजू ने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अपने दोनों बेटों के लिए आशीर्वाद मांगा। दोनों भाइयों की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







सियासत : पूरी विधानसभा को निमंत्रण, गांव-गांव कराई मुनादी
सगाई और तिलक समारोह में मांगलिक कार्यक्रमों की पूर्ति के साथ ही सियासत के एक जमीन को तैयार करने का माहौल भी दिखाई दिखाई देता है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मंत्रियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों के अलावा अतरौली विधानसभा के 250 गांवों के निवासियों को भी मुनादी करवा कर निमंत्रण दिया गया।
आम लोगों के लिए मंच तैयार किया गया। उस मंच पर मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। मंच से ही राजवीर सिंह राजू भैया ने उपस्थित जनसमूह से अपने दोनों बेटों के लिए हाथ उठवा कर आशीर्वाद मांगा। लोगों ने भी हाथ उठाकर आशीर्वाद के लिए सहमति दी। इसके अलावा जनता के लिए बनाए गए दूसरे पंडाल में आमंत्रित जनप्रतिनिधियों ने भी हाजिरी लगाई।
इनमें पूर्व मंत्री और बरौली से विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर, विधायक ठाकुर रवींद्र पाल सिंह, विधायक राज कुमार सहयोगी, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह आदि अन्य मौजूद रहे। लोगों से बातचीत की। संवाद किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। इस तरह यह पूरा नजारा सियासत की जमीन को उर्वरा बनाने की एक कवायद के रूप में नजर आया।




चार मिनट के संबोधन में दो बार कल्याण सिंह का जिक्र


आयोजन स्थल में पब्लिक एरिया में बनाए गए मंच पर योगी आदित्यनाथ शाम 4.15 मिनट पर पहुंचे। उन्होंने सियावर रामचंद्र भगवान की जय, पवनसुत हनुमान की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय, राधा रानी की जय, नमो पार्वती हर हर महादेव के नारे लगवाए। पूरे संबोधन में बाबू कल्याण सिंह का दो बार जिक्र किया।
चार मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों के शुभ विवाह के पूर्व आयोजित मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने यह निमंत्रण पत्र अपनी धर्म पत्नी के दबाव में छपवा कर आपको दावत के लिए बुलाया है। आपके बहाने हम लोगों को भी खाने के लिए मिला है।

मुझे संदीप सिंह ने मुझे पहले ही आमंत्रित कर दिया था क्योंकि वह सरकार में मंत्री हैं। मैं उनको हृदय से बधाई देता हूं। आप सभी यही प्रार्थना करें कि दोनों भाइयों के इस शुभ मांगलिक कार्यक्रम में एक सुखमय जीवन प्राप्त हो। यशस्वी जीवन प्राप्त हो। उनके पूज्य दादाजी यानि श्रद्धेय बाबू जी का आशीर्वाद उनको बराबर प्राप्त होता रहे, इस विश्वास के साथ संदीप सिंह और सौरभ सिंह को बधाई देता हूं। मैं सोच रहा था कि चार बजे जाऊंगा भीड़ कम हो जाएगी लेकिन अभी भीड़ बढ़ती जा रही है। इसके बाद राजवीर सिंह राजू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सगाई के बाद संदीप सिंह व उनकी होने वाली पत्नी मेघा, साथ में भाई संदीप सिंह व मंगेतर अंतरा त्याग

सगाई के बाद संदीप सिंह व उनकी होने वाली पत्नी मेघा, साथ में भाई संदीप सिंह व मंगेतर अंतरा त्याग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed