फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: सांसद प्रिया संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू का परिवार, पिता ने छोड़ा ये काम

Mon, 02 Jun 2025 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का परिवार सांसद प्रिया सरोज संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हो गया है। आठ जून को लखनऊ में जौनपुर के मछली शहर सीट से सांसद प्रिया सरोज से सगाई होगी। रिंकू सिंह के परिवार में सगाई को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 

विज्ञापन
Rinku Priya Wedding News: Rinku Singh Family Shifted to a Bungalow Before Engagement With MP Priya Saroj
ओजोन सिटी में वीना पैलेस में परिवार के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : संवाद
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई आठ जून को लखनऊ में मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ हो रही है। सगाई से पहले उनका परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में आ गया है। इस बंगले को रिंकू सिंह ने खरीदा था। बंगले में माता-पिता, बहन के अलावा भाई भी रह रहे हैं। शादी के बाद सांसद प्रिया सरोज इसी आलीशान बंगले में आएंगी।

 
Rinku Priya Wedding News: Rinku Singh Family Shifted to a Bungalow Before Engagement With MP Priya Saroj
ओजोन सिटी में वीना पैलेस में परिवार के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : संवाद
रिंकू सिंह के मामा को नहीं मिला सगाई का न्योता
इधर, रिंकू सिंह के मामा प्रेमपाल सिंह को उनकी सगाई का न्योता नहीं मिला है। हालांकि, उन्होंने सगाई में जाने की तैयारी कर रखी है। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि भांजे की सगाई की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिये मिली है। अभी तक रिंकू के परिवार की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। 
Rinku Priya Wedding News: Rinku Singh Family Shifted to a Bungalow Before Engagement With MP Priya Saroj
रिंकू सिंह का आशियाना - फोटो : अमर उजाला
सगाई को लेकर तैयारियां तेज
उन्होंने कहा कि भांजे की सगाई और शादी सांसद प्रिया सरोज से होने पर वह काफी खुश हैं। वहीं, रिंकू सिंह के परिवार में सगाई को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अलीगढ़ से खास लोगों को ही सगाई में बुलाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Priya Wedding News: Rinku Singh Family Shifted to a Bungalow Before Engagement With MP Priya Saroj
शाहरूख खान के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह के माता पिता बहन - फोटो : परिजन
पिता ने छोड़ा गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम
सगाई से पहले रिंकू सिंह के पिता खानचंद ने गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम छोड़ दिया है। काम के साथ उन्होंने उस सर्वेंट क्वार्टर को भी छोड़ दिया है, जहां वह पिछले 25 साल से रह रहे थे। अब वह साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में रहने लगे हैं।



 
विज्ञापन
Rinku Priya Wedding News: Rinku Singh Family Shifted to a Bungalow Before Engagement With MP Priya Saroj
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : एएनआई
मैदान के बाद सियासी परिवार से जोड़ा नाता
साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए थे। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के उभरते सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed