फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आगे निकल गए रविंद्र को वापस खींचकर ले गई मौत... बनना चाहता था IAS अफसर, चार की मौत; अलीगढ़ हादसे की कहानी

Mon, 02 Jun 2025 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jun 2025 12:45 PM IST
सार

अलीगढ़ में दो हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाला युवक रविंद्र पढ़ने में होनहार था और आईएएस अधिकारी बनना उसका सपना था।

विज्ञापन
Four people including father and son died and nine injured in two accidents in Aligarh story of Ravindra
aligarh road accident - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर रविवार तड़के हुए हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई, उनमें रविंद्र भी शामिल था। जिस जगह उसकी हादसे में मौत हुई, वह उससे काफी आगे निकल गया था और साथियों के कैंटर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर लौटकर जा रहा था, इस दौरान रास्ते में हुए हादसे में उसकी भी मौत हो गई। 


वह हाईवे पर दिल्ली जाने वाली सड़क की ओर था, लेकिन यह दुर्योग ही है कि मौत दूसरी ओर उसका इंतजार रही थी। रविवार रात को मारहरा से पशु व्यापारी दो कैंटरों में बकरे लादकर एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिस कैंटर में रविंद्र सवार था, वह अलीगढ़ में काफी आगे निकल गया था। 
Four people including father and son died and nine injured in two accidents in Aligarh story of Ravindra
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
घायल यशवीर ने बताया कि वह और अन्य लोग नींद में थे, कैंटर कुछ देर रुका रहा तो उन्होंने चालक से वजह पूछी, जिस पर उसने बताया कि सीएनजी खत्म हो गई गई है। पीछे आने वाले कैंटर से अपने कैंटर को खिंचवा कर पंप तक ले जाएंगे। 
 
Four people including father and son died and nine injured in two accidents in Aligarh story of Ravindra
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
हादसे की सूचना पर ट्रैक्टर ट्रॉली से घटनास्थल जा रहे थे लोग
इसी बीच फोन आया कि जिस कैंटर का इंतजार कर रहे है, वह हादसे का शिकार हो गया है। इसके बाद रविंद्र और अन्य लोग सड़क पार कर दूसरी ओर पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मोनू निवासी चैंडोली खुर्द अतरौली ने बताया कि ईंटें उतराने के बाद वह हैंडपंप पर पानी पी रहा था, तभी यह लोग उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हो गए, पूछने पर बताया कि उनकी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, उन्हें वहां जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people including father and son died and nine injured in two accidents in Aligarh story of Ravindra
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रास्ते में इस ट्रैक्टर ट्राली में भी एक कंटेनर ने टक्कर मार दी और रविंद्र की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। रविंद्र के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसके शव का एटा में पोस्टमार्टम कराया।

 
विज्ञापन
Four people including father and son died and nine injured in two accidents in Aligarh story of Ravindra
पंचनामा करती पुलिस - फोटो : संवाद
मौत का कारण- पसलियां टूटना, ब्रेन हेमरेज 
अलीगढ़ में हजारीलाल, अमर और हरीशचंद्र के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की मौत का कारण पसलियों का बुरी तरह से टूटना, ब्रेन हेमरेज के साथ शरीर से बहुत ज्यादा खून निकल जाना पाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed