फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: बिटिया का भाई बोला-एक महीने तक क्या कर रहा था चश्मदीद छोटू, किसी ने उसे पढ़ाया है!

Wed, 21 Oct 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras rape case News brother of victim says what was Chhotu doing for a month
hathras rape case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण को लेकर सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने करीब आधा घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू को मौके पर बुला लिया। 

 
Hathras rape case News brother of victim says what was Chhotu doing for a month
घटनास्थल पर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम फिर बिटिया के घर पहुंची। यहां परिजनों से करीब सवा घंटे तक पूछताछ की। टीम ने बिटिया के घर को भी खंगाला। बिटिया के प्रकरण की जांच सीबीआई तेजी से कर रही है। टीम मंगलवार की दोपहर को फिर करीब साढ़े 12 बजे बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
 
Hathras rape case News brother of victim says what was Chhotu doing for a month
पीड़िता के घर के बाहर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान टीम ने खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू को भी मौके पर बुला लिया। उसने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। सीबीआई की टीम पहले भी उससे दो बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई की टीम ने उसे घटना स्थल पर बुलाकर जांच पड़ताल की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras rape case News brother of victim says what was Chhotu doing for a month
सीबीआई के दफ्तर जाता चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला
'एक महीने तक क्या कर रहा था छोटू'
बिटिया के भाई ने बताया कि मंगलवार फिर सीबीआई की टीम घर पर आई थी। हमसे घटना के बारे में जानकारी ली है। हम पहले भी पूरी घटना के बारे में बता चुके हैं। बिटिया के भाई ने पूछने पर बताया कि जब छोटू खुद को घटना का चश्मदीद बता रहा है  तो उसने उस समय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। 
 
विज्ञापन
Hathras rape case News brother of victim says what was Chhotu doing for a month
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
अब वह एक माह बाद क्यों सामने आ रहा है। बिटिया के भाई का कहना है कि पता नहीं छोटू को किसने और क्या-क्या पढ़ाया है। हमें छोटू के बयान से कोई मतलब नहीं है। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि छोटू ने खुद को चश्मदीद बताते हुए कहा है कि जब घटना हुई, तब लड़की खेत पर पड़ी तड़प रही थी और बिटिया की मां और भाई मौके पर मौजूद थे। बाद में भाई उसको इसी अवस्था में छोड़कर चला गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed