फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth injured in beating dies; family blocks highway.

Aligarh News: पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 15 Sep 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in beating dies; family blocks highway.
हाईवे पर जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।  - फोटो : samvad
गांव मढ़ौला में दो दिन पहले मारपीट में घायल 28 वर्षीय युवक की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर शराब पिलाकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी समेत चार थानों की पुलिस ने परिजनों को समझाकर करीब 30 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा पुष्पेंद्र दो दिन पहले गांव के ही सोनू और प्रवीन के साथ था। आरोप है कि दोनों ने उसे शराब पिलाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे कस्बे के निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि पिटाई के कारण ही पुष्पेंद्र की जान गई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मौत से गुस्साए परिजनों ने अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर शव रख दिया। रात करीब दस बजे तक जाम की स्थिति बनी रही और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसएसपी नीरज जादौन, एसपी सिटी और चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद करीब 30 मिनट में जाम खुल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू और प्रवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में बीमारी और कार्डियक अरेस्ट से मौतएसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि मामला दो दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों की बीमारी और कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed