{"_id":"6aa8d741b6c0a4ed93027bc6","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-special-back-exam-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: विशेष बैक परीक्षा तीन अक्तूबर से, धूमधान से मना पांचवां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: विशेष बैक परीक्षा तीन अक्तूबर से, धूमधान से मना पांचवां स्थापना दिवस
Tue, 15 Sep 2026 10:57 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:57 AM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस पर परिसर में उत्सव का रंग दिखाई दिया। रंगोली में कल्पनाओं के रंग सजे तो कहीं कविता के जरिये विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और राजा महेंद्र प्रताप सिंह के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 3 अक्तूबर से शुरू होगी। अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के करीब 3600 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र निर्धारण से लेकर परीक्षा व्यवस्था को लेकर कवायद चल रही है।
विज्ञापन
स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 13 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं में नियमित और अन्य पात्र विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दोनों परीक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से कराने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष बैक परीक्षा में चार जिलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने के कारण परीक्षा केंद्रों और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आरएमपीयू के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस पर परिसर में उत्सव का रंग दिखाई दिया। रंगोली में कल्पनाओं के रंग सजे तो कहीं कविता के जरिये विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और राजा महेंद्र प्रताप सिंह के योगदान को याद किया।
कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने हवन में सहभागिता की और विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाने के साथ शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर उसे निखारने के लिए प्रेरित किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को अपनी प्रस्तुतियों का विषय बनाया। प्रस्तुतियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। स्थापना दिवस के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों में रंगोली, पारंपरिक वेशभूषा, कविता पाठ, निबंध लेखन, आशु भाषण, मिमिक्री, लघु फिल्म, भाषण, स्लोगन, लोकनृत्य, लोकगीत और नाटक समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। ब्यूरो