{"_id":"5f8fc7ac8ebc3e9b83378025","slug":"hathras-rape-case-news-brother-of-victim-says-what-was-chhotu-doing-for-a-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: बिटिया का भाई बोला-एक महीने तक क्या कर रहा था चश्मदीद छोटू, किसी ने उसे पढ़ाया है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: बिटिया का भाई बोला-एक महीने तक क्या कर रहा था चश्मदीद छोटू, किसी ने उसे पढ़ाया है!
Wed, 21 Oct 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
hathras rape case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण को लेकर सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने करीब आधा घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू को मौके पर बुला लिया।
घटनास्थल पर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम फिर बिटिया के घर पहुंची। यहां परिजनों से करीब सवा घंटे तक पूछताछ की। टीम ने बिटिया के घर को भी खंगाला। बिटिया के प्रकरण की जांच सीबीआई तेजी से कर रही है। टीम मंगलवार की दोपहर को फिर करीब साढ़े 12 बजे बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़िता के घर के बाहर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान टीम ने खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू को भी मौके पर बुला लिया। उसने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। सीबीआई की टीम पहले भी उससे दो बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई की टीम ने उसे घटना स्थल पर बुलाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के दफ्तर जाता चश्मदीद
- फोटो : अमर उजाला
'एक महीने तक क्या कर रहा था छोटू'
बिटिया के भाई ने बताया कि मंगलवार फिर सीबीआई की टीम घर पर आई थी। हमसे घटना के बारे में जानकारी ली है। हम पहले भी पूरी घटना के बारे में बता चुके हैं। बिटिया के भाई ने पूछने पर बताया कि जब छोटू खुद को घटना का चश्मदीद बता रहा है तो उसने उस समय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
बिटिया के भाई ने बताया कि मंगलवार फिर सीबीआई की टीम घर पर आई थी। हमसे घटना के बारे में जानकारी ली है। हम पहले भी पूरी घटना के बारे में बता चुके हैं। बिटिया के भाई ने पूछने पर बताया कि जब छोटू खुद को घटना का चश्मदीद बता रहा है तो उसने उस समय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
अब वह एक माह बाद क्यों सामने आ रहा है। बिटिया के भाई का कहना है कि पता नहीं छोटू को किसने और क्या-क्या पढ़ाया है। हमें छोटू के बयान से कोई मतलब नहीं है। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि छोटू ने खुद को चश्मदीद बताते हुए कहा है कि जब घटना हुई, तब लड़की खेत पर पड़ी तड़प रही थी और बिटिया की मां और भाई मौके पर मौजूद थे। बाद में भाई उसको इसी अवस्था में छोड़कर चला गया था।