{"_id":"66f3cd64a864b44f5c020281","slug":"hathras-murder-case-police-called-school-principal-nephew-for-investigation-news-in-hindi-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृतार्थ का कत्ल: शरारती है स्कूल प्रबंधक का भांजा... बच्चों को पीटता था, स्कूल में लगे सात कैमरे; बंद था ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतार्थ का कत्ल: शरारती है स्कूल प्रबंधक का भांजा... बच्चों को पीटता था, स्कूल में लगे सात कैमरे; बंद था ये
Wed, 25 Sep 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद मंगलवार को दो बच्चों के अभिभावक सामने आए और उन्होंने थाने पहुंच पुलिस से स्कूल प्रबंधक व उसके भांजे की शिकायत की है। इनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधक का भांजा (15) अक्सर शैतानी करता रहता था, वह बच्चों को पीटता और गले में रस्सी डालकर खींच लेता था। इसके बाद पुलिस ने प्रबंधक के भांजे को थाने बुलाकर पूछताछ की।
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कृतार्थ के साथ कक्षा दो में पढ़ने वाले राज के पिता बहरदोई निवासी गवास्कर ने बताया कि कुछ दिन उसने ऐसी ही हरकत की थी। उनके बेटे के गले में रस्सी खींचने के निशान पड़ गए थे, चोटों के निशान भी थे।
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वह उससे मिलने स्कूल गए तो बेटा सहमा हुआ था। पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। ऐसा ही कुछ प्रिंस के साथ भी हुआ था। उसके पिता अजीत निवासी बहरदोई ने बताया कि इसकी शिकायत प्रबंधक से भी की गई थी। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इन दोनों बच्चों को अभिभावकों ने छात्रावास से निकाल लिया और उनका उपचार कराया। अब यह घटना हो गई। अजीत और गवास्कर का कहना है कि अब इस स्कूल में वह अपने बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे। पुलिस ने इन दो बच्चों और प्रबंधक के भांजे के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
आठ दिन पहले भी एक बच्चे का गला घोंटने की हुई थी कोशिश
घटना के बाद कक्षा दो में पढ़ने वाले प्रद्युमन ने बताया कि आठ दिन पहले उसका भी गला दबाने की कोशिश हुई थी। यह जानकारी उसने अपने फूफा गढ़ी चिंता निवासी ब्रजेश को दी है। ब्रजेश ने बताया कि सोमवार को सुबह घर आने के बाद प्रद्युमन काफी सहमा हुआ था और उसने बताया कि रात समय उसके साथ यह घटना हुई थी।
घटना के बाद कक्षा दो में पढ़ने वाले प्रद्युमन ने बताया कि आठ दिन पहले उसका भी गला दबाने की कोशिश हुई थी। यह जानकारी उसने अपने फूफा गढ़ी चिंता निवासी ब्रजेश को दी है। ब्रजेश ने बताया कि सोमवार को सुबह घर आने के बाद प्रद्युमन काफी सहमा हुआ था और उसने बताया कि रात समय उसके साथ यह घटना हुई थी।