Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Air quality worsens; demand for air purifiers rises by 25 percent

Aligarh News: हवा खराब.. 25 फीसदी बढ़ी एयर प्यूरीफायर की खपत

Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Air quality worsens; demand for air purifiers rises by 25 percent
एयर प्यूरीफायर।
सर्दी की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। दिवाली की आतिशबाजी भी इसमें अहम भूमिका अदा कर रही है। इसलिए एयर प्यूरीफायर की मांग हर साल लगभग 25 फीसदी तक बढ़ रही है। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के एयर प्यूरीफायर सात से लेकर 15 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की वायु गुणवत्ता ज्यादा खराब होने से यहां लगाए जाने वाले एयरप्यूरी फायर के फिल्टर एक वर्ष तक ही चलते हैं। एक वर्ष बाद इन्हें बदलना पड़ता है, क्योंकि इसमें धूल के लाखों बारीक कण चिपक जाते हैं। अगर वायु प्रदूषण कम होता है तो यह फिल्टर दो वर्ष तक काम कर जाते हैं।
विज्ञापन


प्रयोग का सही तरीका
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक जेपी सिंह ने बताया कि अगर एयर प्यूरीफायर की गुणवत्ता बेहतर है तो पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर घर के अंदर नियंत्रित किया जा सकता है। अच्छे उत्पाद पीएम-10 की मात्रा 10 और पीएम-2.5 की मात्रा 22 से 25 तक कर देता है। एक प्यूरीफायर एक सामान्य कक्ष को कुछ ही देर में सांस लेने लायक कर देता है। बस खिड़की बंद होनी चाहिए। -
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर हो रही है। जिससे एयर प्यूरीफायर की मांग हर वर्ष 25 फीसदी तक बढ़ रही है। जैसे जैसे लोग जागरूक हो रहे हैं, अपने घर के लिए इसका इंतजाम भी कर रहे हैं।

गौरव हरकुट, हरकुट इलेक्ट्रॉनिक।
---
अलीगढ़ में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिससे लोगों को यह उत्पाद भी लेना पड़ रहा है। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के एयर प्यूरीफायर की मांग हर साल 25 फीसदी तक बढ़ रही है।
राहुल मल्होत्रा, राधिका रिटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed