{"_id":"66f3c9f066a11c89320116d7","slug":"hathras-murder-case-postmortem-report-reveals-child-was-strangled-to-death-news-in-hindi-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृतार्थ का कत्ल: छात्र की हत्या में स्कूल के ही किसी शिक्षक का तो नहीं हाथ... संदेह बढ़ा रहे पांच सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतार्थ का कत्ल: छात्र की हत्या में स्कूल के ही किसी शिक्षक का तो नहीं हाथ... संदेह बढ़ा रहे पांच सवाल
Wed, 25 Sep 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या क्यों और किसने की इन सवालों का जवाब 48 घंटे बाद भी साफ नहीं हो सका है। प्रबंधक पुलिस हिरासत में है। हॉस्टल में रहने वाले 12 बच्चों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब तक की जांच पड़ताल में स्कूल का एक शिक्षक शक के दायरे में है। यह शिक्षक स्कूल में ही रहता था और घटना वाले दिन भी वहीं पर था। इसकी कुछ गतिविधियां भी ऐसी मिलीं हैं कि पुलिस का शक लगातार बढ़ता जा रहा है।
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस जनपद के कस्बा सहपऊ के गांव रसगवां में स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा गांव तुरसेन निवासी श्रीकृष्ण का बेटा कृतार्थ कक्षा दो का छात्र था। हालांकि पहले तो माना जा रहा था कि रविवार की रात को कृतार्थ की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी थ्योरी ही बदल डाली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई। उसके गले पर निशान भी मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे का शव भी उसकी ही गाड़ी में मिला था। प्रबंधक ने पुलिस को बताया था कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह रात को स्कूल में पहुंचा था और फिर यथार्थ को लेकर पहले सादाबाद के अस्पताल में गया और फिर आगरा।
विज्ञापन
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
जब आगरा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वह उसे वापस लेकर आ रहा था। सादाबाद में बच्चे के परिवार वालों ने उसे घेर लिया। पुलिस तभी से प्रबंधक से पूछताछ कर रही है। लेकिन उसके हत्या में शामिल होने के अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।