{"_id":"5f925a5b8ebc3e9bcc42ca91","slug":"hathras-gang-rape-case-cbi-team-digs-records-in-chandpa-kotwali-interrogates-two-villagers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: चंदपा कोतवाली में सीबीआई की टीम ने फिर खंगाला रिकॉर्ड, दो ग्रामीणों से भी की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: चंदपा कोतवाली में सीबीआई की टीम ने फिर खंगाला रिकॉर्ड, दो ग्रामीणों से भी की पूछताछ
Fri, 23 Oct 2020 09:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा के बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की जांच पड़ताल और पूछताछ जारी है। सीबीआई की एक टीम बृहस्पतिवार को फिर चंदपा कोतवाली पहुंची और वहां रिकॉर्ड खंगाला। वहीं एक टीम बिटिया के गांव के दो लोगों को बुलाकर पूछताछ की।
सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के प्रकरण में सीबीआई काफी तेजी से अपनी जांच कर रही है। सुबह ही सीबीआई की टीम कोतवाली चंदपा पहुंच गई। टीम ने वहां के स्टाफ से फिर जानकारी हासिल की और रिकॉर्ड देखा। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटाईं। इसके अलावा टीम अपने शिविर कार्यालय पर भी मौजूद रही। टीम ने बिटिया के गांव के दो लोगों को शिविर कार्यालय पर बुलाया और वहां उनसे पूछताछ की।
hathras rape case
- फोटो : अमर उजाला
टीम लगातार इस मामले में छानबीन और पूछताछ कर रही है। काफी रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले चुकी है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से भी टीम की पूछताछ जारी है। टीम कई बार पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव में पुलिस बल तैनात, खेताबाड़ी में जुट ग्रामीण
बिटिया के गांव में पुलिस बल की तैनाती बरकरार है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि गांव के लोग इस समय अपने खेतबाड़ी के कामों में जुट गए हैं। तीन सप्ताह से ज्यादा समय से बिटिया के गांव में काफी पुलिस बल तैनात है।
बिटिया के गांव में पुलिस बल की तैनाती बरकरार है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि गांव के लोग इस समय अपने खेतबाड़ी के कामों में जुट गए हैं। तीन सप्ताह से ज्यादा समय से बिटिया के गांव में काफी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
यही स्थिति गांव को जाने वाले रास्ते पर रही। हालांकि वहां अब राहगीरों को रोका नहीं जा रहा। सन्नाटे के बीच गांव के लोगों की दिनचर्या भी पटरी पर लौट रही है। पीड़ित परिवार भी अपनी दिनचर्या को सुचारु बनाने में जुटा है।