{"_id":"5f906ed38ebc3e9b9e6c650b","slug":"hathras-case-latest-news-victims-elder-brothers-daughter-fell-ill-treated-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिटिया के भाई की डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में किया गया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिटिया के भाई की डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में किया गया इलाज
Thu, 22 Oct 2020 08:17 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ और छानबीन लगातार जारी है। इसे लेकर परिवारवालों पर भी लगातार दबाव बना हुआ है। रिश्तेदारों, नेताओं, पुलिस, सीबीआई और कई लोगों का आना-जाना लगातार बना हुआ है। इस बीच बिटिया की भतीजी यानी भाई की बेटी की तबीयत बिगड़ गई।
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के बड़े भाई की बेटी को हल्के बुखार व सर्दी की शिकायत होने पर बुधवार को उसे सरकारी एंबुलेंस से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भिजवाया गया। वहां कुछ देर के उपचार के उपरांत उसे वापस घर भेज दिया गया। बिटिया के भाई की डेढ़ वर्ष की बच्ची की बुखार और सर्दी के चलते तबीयत बिगड़ गई थी।
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की एबुंलेंस बुलवाई। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बच्ची का उपचार किया गया और बाद में उसे एंबुलेंस से घर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि सीबीआई की टीम बुधवार की शाम को फिर गांव पहुंची। टीम करीब तीन घंटे तक गांव में रही। बिटिया के अलावा आरोपी पक्ष के यहां जाकर भी पूछताछ की। खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू से भी पूछताछ की। इस दौरान मीडियाकर्मियों को दूर रखा गया।
विज्ञापन
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
इधर, चंदपा कोतवाली में टीम ने तत्कालीन एसएसआई जगवीर सिंह सहित कई लोगों से पूछताछ की। सीबीआई की टीम अब तक कई स्थानों पर जा चुकी है। बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे यह टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची।