फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: रिंकू सिंह और MP प्रिया की सगाई में शामिल होंगे कोहली समेत ये बड़े क्रिकेटर, दिया न्योता

Sun, 01 Jun 2025 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jun 2025 09:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी की तारीख सामने आ गई है। आठ जून को लखनऊ में दोनों की रिंग सेरेमनी है। सगाई में विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को न्योता दिया गया है।

विज्ञापन
Rinku-Priya Wedding big cricketers including Kohli will attend engagement of Rinku Singh and MP Priya invited
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : एएनआई
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में आठ जून को होगी। जबकि शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा। सगाई में उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर और केकेआर के खिलाड़ी शामिल होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, अभिषेक नायर सहित क्रिकेटर सितारे को भी न्योता दिया है। सगाई की तारीख तय होते ही रिंकू सिंह के परिजनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। 

 
Rinku-Priya Wedding big cricketers including Kohli will attend engagement of Rinku Singh and MP Priya invited
रिंकू सिंह - फोटो : instagram
सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे। यह कपड़े सेंटर प्वाइंट स्थित एक नामचीन दर्जी ने सिले हैं। दुल्हन के लिए शगुन के तौर पर बड़े शोरूम से आभूषण भी खरीदे जा रहे हैं। साड़ियां भी खरीदी गई हैं। सगाई से पहले शनिवार को रिंकू सिंह कैंची धाम में आशीर्वाद भी लेने गए हैं। उनके परिवार में सगाई और शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
Rinku-Priya Wedding big cricketers including Kohli will attend engagement of Rinku Singh and MP Priya invited
रिंकू सिंह का आशियाना - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन के लिए खरीदा था 3.5 करोड़ का घर 
शादी के लिए रिंकू ने ओजोन सिटी में 3.5 करोड़ रुपये से आशियाना खरीदा था। नवंबर 2024 में इसका गृह प्रवेश हुआ था, जिसमें सांसद के परिजन आए थे। नवंबर में सांसद प्रिया सरोज आशियाना देखने आई थीं। वह महुआखेड़ा स्थित मैदान पर गई थीं, जहां रिंकू सिंह अभ्यास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku-Priya Wedding big cricketers including Kohli will attend engagement of Rinku Singh and MP Priya invited
Rinku Singh - फोटो : अमर उजाला
इस आशियाने में स्वीमिंग पूल भी
प्रिया सरोज ने आशियाना के इंटीरियर में कुछ बदलाव भी किया था। आशियाने में छह बेडरूम हैं। इस आशियाने में स्वीमिंग पूल भी है। सपा सांसद प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं। प्रिया और रिंकू एक दूसरे को पहले से जानते हैं। तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। 
विज्ञापन
Rinku-Priya Wedding big cricketers including Kohli will attend engagement of Rinku Singh and MP Priya invited
रिंकू सिंह - फोटो : instagram
अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed