फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सास को लेकर गए होने वाले दामाद ने आखिरी बार कही ये बात... इधर महिला करती रही फोन पर बात; बाप-बेटी सदमे में

Sat, 12 Apr 2025 10:12 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मडराक (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मडराक (अलीगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Apr 2025 10:12 AM IST
सार

Aligarh Saas-Damad Love Story: ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर तरफ इसकी चर्चा है। अलग-अलग तरह के सास और दामाद के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिससे घरवाले सदमे में हैं।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad News Daughter and father were imprisoned in house due to the mother s actions
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश पुलिस स्तर से अभी जारी है। मगर उसकी बेटी व पति ने खुद को घर में कैद कर लिया है। वे लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते-देते थक गए हैं। इसके चलते शुक्रवार को उन्होंने किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस की एक टीम उन्हें उत्तराखंड में खोज रही है।

Aligarh Saas Damad News Daughter and father were imprisoned in house due to the mother s actions
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मडराक क्षेत्र में महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दादों क्षेत्र के पति को दिल दे बैठी। दोनों की शादी की तारीख नजदीक आई। उससे पहले वह दहेज के लिए एकत्रित किए जेवर आदि लेकर होने वाले दामाद संग चली गई। 

Aligarh Saas Damad News Daughter and father were imprisoned in house due to the mother s actions
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद ने फोन पर आखिरी बार कही ये बात
इधर, घर से कपड़े खरीदने निकले युवक ने अपने पिता को फोन पर यह कह दिया कि अब उसे तलाशने की कोशिश मत करना। वहीं होने वाली सास देर शाम तक अपने पति से फोन पर बात करती रही। फिर फोन बंद कर लिया। हालांकि मोबाइल की मदद से पुलिस इन्हें खोजने का प्रयास कर रही है। उनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही है। मगर अभी सटीक सुराग नहीं लगा। सीओ इगलास महेश कुमार कहते हैं कि जांच व तलाश के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- UP: सगाई से आहत कानून की छात्रा ने मौत को गले लगाया, लिपस्टिक से शीशे पर लिखा- आई क्विट; ऐसे हुई थी दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Saas Damad News Daughter and father were imprisoned in house due to the mother s actions
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया के चलते बनाई दूरी
ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर तरफ इसकी चर्चा है। अलग-अलग तरह के सास और दामाद के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर के सभी सदस्य सदमे में हैं। इसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल करते हैं। इसी सब से परेशान होकर पिता व बेटी ने सभी से दूरी बना ली है। अब वे किसी से कुछ भी बात करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad News Daughter and father were imprisoned in house due to the mother s actions
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

बस एक सवाल करूंगा..ऐसा क्यों किया?
होने वाले दामाद संग गई सास का पति सिर्फ यही कहता है। अब वह अपनी पत्नी को रख तो नहीं पाएगा। मगर वह एक बार उससे पूछेगा जरूर कि उसने ऐसा कैसे किया? वहीं बेटी का कहना है कि मेरी मां ही मेरी सौतन निकली। इन दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed