फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सास और होने वाले दामाद की Love Story में नया अपडेट, इस बात पर अड़ी महिला; बेटी बोली- मेरी मां ही मेरी सौतन

Fri, 11 Apr 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

अलीगढ़ में सास और होने वाले दामाद की Love Story में नया अपडेट आया है। होने वाले दामाद संग गई सास वापसी के लिए तैयार नहीं है। मां की हरकत पर बेटी का कहना है कि ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना है।

विज्ञापन
Aligarh Love Story Of Mother In Law And Son In Law Brides Mom is not ready to return
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक गांव में सास और दामाद की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। हैरान करने वाले मामले में एक महिला अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ शादी से कुछ दिन पहले ही फुर्र हो गई। महिला और उसके होने वाले दामाद की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिलने की जानकारी है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। इस बीच, महिला की भी बड़ा बयान आया है। वहीं, मामले में महिला की बेटी ने भी चौंकाने वाली बातें कही हैं।
Aligarh Love Story Of Mother In Law And Son In Law Brides Mom is not ready to return
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई थी, निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच एक हैरान करने वाली घटना हो गई। युवती मां अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई। महिला घर से नकदी और जेवर लेकर गई थी। 
Aligarh Love Story Of Mother In Law And Son In Law Brides Mom is not ready to return
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला और उसके प्रेमी होने वाले दामाद की लोकेश उत्तराखंड में मिली है। इसके बाद पुलिस होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश में लगी है। मगर, उसकी बेटी ने अपनी मां से अब रिश्ता रखने से ही इन्कार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसके पिता ने मेहनत कर जो धन व जेवरात उसकी शादी के लिए जुटाए थे, उन्हें वापस कर दे। अब ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना। हालांकि, बेटी की तबीयत खराब है। मगर वह अब लोगों से इसी तरह की बातें कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Love Story Of Mother In Law And Son In Law Brides Mom is not ready to return
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
मडराक थाना इलाके में महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दादों क्षेत्र के पति को दिल दे बैठी। दोनों की शादी की तारीख नजदीक आई। उससे पहले वह दहेज के लिए एकत्रित किए जेवरात आदि लेकर होने वाले दामाद संग चली गई। इधर, घर से कपड़े खरीदने निकले युवक ने अपने पिता को फोन पर यह कह दिया कि अब उसे तलाशने की कोशिश मत करना। वहीं होने वाली सास देर शाम तक अपने पति से फोन पर बात करती रही। फिर फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
Aligarh Love Story Of Mother In Law And Son In Law Brides Mom is not ready to return
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
महिला वापस आने के लिए तैयार नहीं है, हालांकि मोबाइल की मदद से पुलिस इन्हें खोजने का प्रयास कर रही है। बुधवार को उनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। बता दें कि 16 अप्रैल को यह शादी होनी थी। शादी 4 माह पहले तय हुई थी। सीओ इगलास महेश कुमार कहते हैं कि दोनों की तलाश के प्रयास जारी हैं। सर्विलांस से मदद ली जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed