UP: सगाई से आहत कानून की छात्रा ने मौत को गले लगाया, लिपस्टिक से शीशे पर लिखा- आई क्विट; ऐसे हुई थी दोस्ती
पिता यमीन का कहना है कि बुधवार को आरोपी के परिजनों ने उसकी बेटी को घर बुलाया था। आरोप है कि उन लोगों ने दानिश को इंजेक्शन लगाकर उसके साथ मारपीट की।
विस्तार
डेंटिस्ट पुरुष मित्र के गुपचुप तरीके से सगाई रचा लेने से दुखी होकर विधि छात्रा ने अपनी जान दी थी। इसके पहले छात्रा ने अपने कमरे के आईने में लिपस्टिक से आई क्विट भी लिखा था। बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रेमनगर के गढ़िया फाटक मोहल्ला निवासी मोहम्मद यमीन की पुत्री दानिश आरा (23) एलएलबी के साथ आसपास के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। परिजनों के मुताबिक, पांच माह पहले दांत में दर्द होने पर दानिश पड़ोस के डेंटिस्ट को दिखाने गई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। डेंटिस्ट ने दानिश से निकाह करने का वादा किया था। दोनों अवसर मिलते-जुलते थे। कुछ दिन पहले डेंटिस्ट ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली।
पढ़ें -ये कैसी पत्नी: इंस्टाग्राम पर पति को लेकर लगाया ऐसा स्टेटस... महिला की हरकतों से तंग आकर युवक ने दी जान
मंगलवार को इसका पता चलने पर दानिश टूट गई। पिता यमीन का कहना है कि बुधवार को आरोपी के परिजनों ने उसकी बेटी को घर बुलाया था। आरोप है कि उन लोगों ने दानिश को इंजेक्शन लगाकर उसके साथ मारपीट की। बेटी को लेकर वह घर आया। कुछ देर बाद बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। कमरे में लगे आईने पर लिपस्टिक से आई क्विट लिखा था। रोते-बिलखते परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
संबंधित वीडियो-
पढ़ें- Bomb Threats: लोनी के सद्दाम ने दी थी लाल किला में बम होने की फर्जी सूचना, पत्नी से विवाद करके घर से है भागा