फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास और दामाद की लव स्टोरी: 'जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो...', बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त

Fri, 18 Apr 2025 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

Aligarh Love Story: यूपी में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी अलीगढ़ और आस-पास के इलाकों में सुर्खियां बनी है। गुरुवार को थाने में रोते हुए मासूम बेटा बोला कि मां घर चल... इस पर होने वाले दामाद संग गई सपना ने मुंह फेर लिया। सात साल के बेटे के आंसू भी सपना के दिल को नहीं पिघला सके।

विज्ञापन
Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi
Aligarh Saas damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
Aligarh Saas damad: अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला बुधवार को वापस तो आ गई, लेकिन वह राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। घर वालों से भी कह दिया कि अब उन लोगों से उसका कोई नाता नहीं है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। 
Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए। 
 
Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला व पति का आमना सामना कराया। इस बीच दोनों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े। मसला दंपती विवाद का उजागर हुआ। रिश्तेदार दिन भर समझाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। बता दें कि दोनों यहां से भागकर कासगंज के रास्ते बिहार गए थे। बुधवार को दोनों वापस आए। इसके बाद से दोनों मडराक थाने में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi
Aligarh Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
पति अब वापस रखने को राजी 
इधर, पति ने मीडिया को बयान दिया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह संभाल नहीं पा रहा। इसलिए अपनी पत्नी को एक बार माफ करके वापस रख सकता है। हालांकि, पति ने शर्त रखी है कि उसे वह जेवरात व नकदी वापस देने होंगे। उसके बाद ही वह उसे माफी देगा। यह नकदी व जेवरात उसने मेहनत कर बेटी की शादी के लिए जुटाए थे।
 
विज्ञापन
Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवक का परिवार नहीं आया थाने
युवक का परिवार पहले ही उसे बेदखल करने का फरमान सुना चुका है। इसलिए बृहस्पतिवार को युवक का परिवार थाने नहीं आया। युवक मडराक पुलिस की हिरासत में ही रहा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed