फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand News palamu koel river karma puja immersion accident chainpur

झारखंड: करमा पूजा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में पांच लोग डूबे; तीन नाबालिग समेत सभी की मौत

Wed, 23 Sep 2026 10:20 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह बोकेया पतरिया गांव के समीप कोयल नदी में पांच युवक तेज धारा की चपेट में आकर डूब गए।

विज्ञापन
jharkhand News palamu koel river karma puja immersion accident chainpur
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पलामू जिले में बुधवार को करमा पूजा के दौरान कोयल नदी में बड़ा हादसा हो गया। आदिवासी पर्व करमा में पूजा के बाद पेड़ की डाली के विसर्जन के दौरान पांच लोग नदी में डूब गए। मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया गांव के पास हुआ। घटना के बाद सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


आठ साल का बच्चा नदी में बहा, बचाने कूदे चार लोग भी डूबे

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान आठ साल का एक बच्चा नदी की गहराई में बह गया। उसे डूबता देखकर चार अन्य लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। तेज बहाव और गहराई के कारण चारों भी डूब गए। इस तरह हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


करमा पर्व के समापन पर किया जा रहा था विसर्जन

झारखंड में करमा पर्व मंगलवार को मनाया गया था। यह सरहुल के बाद राज्य के प्रमुख आदिवासी त्योहारों में से एक माना जाता है। पर्व के दौरान करमा पेड़ की एक डाली की पूजा की जाती है। पूजा के बाद इसी डाली के विसर्जन के साथ करमा पर्व का समापन होता है। इसी परंपरा के तहत बुधवार को बोकेया गांव के पास कोयल नदी में विसर्जन किया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों में तीन नाबालिग

पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित कुमार ठाकुर (22), नीतीश कुमार सिंह (18), विशाल पासवान (16), राजा सिंह (12) और हेमंत कुमार सिंह (8) के रूप में की है। इनमें विशाल पासवान, राजा सिंह और हेमंत कुमार सिंह नाबालिग थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed