फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे

Thu, 17 Apr 2025 10:34 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

Aligarh Saas Damad Love Story: छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। कल (बुधवार) करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story On day of daughter s wedding mother in law and son in law reached polic
अलीगढ़ सास दामाद लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

जिस राहुल के साथ सपना की बेटी की शादी तय हो चुकी थी, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ 6 अप्रैल को गायब हो गई। पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि दोनों साथ में गए हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। कुछ दिनों में यह बेमेल रिश्ता सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। परिजन ने कहा कि अब उन लोगों का सपना से कोई मतलब नहीं है। बुधवार को सपना अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में पहुंची और कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।

Aligarh Saas Damad Love Story On day of daughter s wedding mother in law and son in law reached polic
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

दरअसल मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र कपड़े की फेरी लगाते हैं। गांव में जितेंद्र की पत्नी सपना और बेटी रहते थे। जितेंद्र ने बेटी की शादी गांव राहुल से तय कर दी थी।  सपना और राहुल के बीच प्रेम संबंध बन गए और शादी से पहले घर से निकल गए। परिजन का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए।

Aligarh Saas Damad Love Story On day of daughter s wedding mother in law and son in law reached polic
शादी का कार्ड और सास के साथ होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

दामाद और सास पहुंचे दादों थाने
जानकारी के अनुसार, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। कल यानी बुधवार करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- Haryana Murder Case: इंस्टा पर प्यार... डेढ़ साल से थे संबंध, भनक लगने पर पति को मार कर छह KM दूर लगाया ठिकाने
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story On day of daughter s wedding mother in law and son in law reached polic
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं साथ ही कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। 

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story On day of daughter s wedding mother in law and son in law reached polic
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

साथ ही सपना ने कहा कि वह मडराक थाने में नहीं जाएगी। दादों थाने की पुलिस से मदद चाहिए। वहीं, प्रेमी राहुल ने बताया अप्रैल में सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे इसके बाद बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर पहुंचे। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। यहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर वहां से एक किराए पर गाड़ी करके थाने पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed