जिस राहुल के साथ सपना की बेटी की शादी तय हो चुकी थी, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ 6 अप्रैल को गायब हो गई। पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि दोनों साथ में गए हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। कुछ दिनों में यह बेमेल रिश्ता सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। परिजन ने कहा कि अब उन लोगों का सपना से कोई मतलब नहीं है। बुधवार को सपना अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में पहुंची और कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।
2 of 13
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र कपड़े की फेरी लगाते हैं। गांव में जितेंद्र की पत्नी सपना और बेटी रहते थे। जितेंद्र ने बेटी की शादी गांव राहुल से तय कर दी थी। सपना और राहुल के बीच प्रेम संबंध बन गए और शादी से पहले घर से निकल गए। परिजन का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए।
3 of 13
शादी का कार्ड और सास के साथ होने वाला दामाद
- फोटो : अमर उजाला
दामाद और सास पहुंचे दादों थाने
जानकारी के अनुसार, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। कल यानी बुधवार करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- Haryana Murder Case: इंस्टा पर प्यार... डेढ़ साल से थे संबंध, भनक लगने पर पति को मार कर छह KM दूर लगाया ठिकाने
4 of 13
aligarh love story
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं साथ ही कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था।
5 of 13
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सपना ने कहा कि वह मडराक थाने में नहीं जाएगी। दादों थाने की पुलिस से मदद चाहिए। वहीं, प्रेमी राहुल ने बताया अप्रैल में सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे इसके बाद बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर पहुंचे। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। यहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर वहां से एक किराए पर गाड़ी करके थाने पहुंच गए।