उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की चर्चित सास और होने वाले दामाद की बेमेल लव स्टोरी में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो महिला के पति ने बताया कि रात दस बजे के आसपास उन्होंने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई। अब पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है। मांग यही है कि जल्द से जल्द उनसे आमना-सामना कराकर सामान वापस करा दिया जाए।
2 of 8
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। मगर इस बेमेल लव स्टोरी में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे। अब शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।
3 of 8
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की दूसरी जगह शादी करने का तो इस विषय में अब एक वर्ष बाद कोई विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।
पढ़ें- अमरोहा में दबंगों का दुस्साहस: छोटे भाई को पीटा...बड़े को लाठी-सरिया से हमलाकर मार ही डाला, पिता को किया अधमरा
4 of 8
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर शुरू हुआ रिश्ता देखने का क्रम
बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया। हम दोनों पति-पत्नी लड़का देखने उसके गांव गए थे। पति बताता है कि लड़के का एक बहनोई रुद्रपुर उत्तराखंड में रहता है। जब रिश्ता पक्का हुआ था। तब बातचीत में वह पत्नी का नंबर ले गया था। उस लड़के को अपने बहनोई से ही सास का नंबर मिला। उसके बाद उसने फोन पर बातचीत शुरू कर दी।
5 of 8
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद के घर रही पांच दिन
मार्च में उसकी पत्नी ने उसे यह खबर दी कि दामाद की तबीयत ठीक नहीं है। वह उन्हें देखने जा रही है। उसके बाद वह उसके वहां पांच दिन रुककर आई। उस समय छोटे बेटे को साथ लेकर गई थी।