फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, मार्च में पांच दिन साथ रहे दोनों... पति से कहा था यह

Sun, 13 Apr 2025 05:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मडराक (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मडराक (अलीगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। मगर इस बेमेल लव स्टोरी में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे। अब शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।

Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
दोनों की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की दूसरी जगह शादी करने का तो इस विषय में अब एक वर्ष बाद कोई विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।

Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद ने दी धमकी
रात दस बजे के आसपास उसने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई। अब पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है। मांग यही है कि जल्द से जल्द उनसे आमना-सामना कराकर सामान वापस करा दिया जाए।


यह भी पढ़ें- UP:  पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा अपनी मनमानी... पति ने इस बहाने बुलाकर दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन पर शुरू हुआ रिश्ता देखने का क्रम
बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया। हम दोनों पति-पत्नी लड़का देखने उसके गांव गए थे। पति बताता है कि लड़के का एक बहनोई रुद्रपुर उत्तराखंड में रहता है। जब रिश्ता पक्का हुआ था। तब बातचीत में वह पत्नी का नंबर ले गया था। उस लड़के को अपने बहनोई से ही सास का नंबर मिला। उसके बाद उसने फोन पर बातचीत शुरू कर दी।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story News Both stayed together for five days in March
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद के घर रही पांच दिन 
मार्च में उसकी पत्नी ने उसे यह खबर दी कि दामाद की तबीयत ठीक नहीं है। वह उन्हें देखने जा रही है। उसके बाद वह उसके वहां पांच दिन रुककर आई। उस समय छोटे बेटे को साथ लेकर गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed