फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man was beaten to death with a stick In Amroha

अमरोहा में दबंगों का दुस्साहस: छोटे भाई को पीटा...बड़े को लाठी-सरिया से हमलाकर मार ही डाला, पिता को किया अधमरा

Sun, 13 Apr 2025 10:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

UP News Today: सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कुछ आरोपी हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Young man was beaten to death with a stick In Amroha
पुलिस से शिकायत करने पहुंचा पीड़ित पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा के गजरौला में छोटे भाई प्रशांत संग की गई मारपीट की तहरीर देने थाने जा रहे फौंदापुर निवासी किसान योगेश चौहान (27) की कार सवार दबंगों ने लाठी डंडे, सरिया, रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनके पिता जहेंद्र सिंह को भी अधमरा कर दिया। बचाने आए ताऊ नरेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। योगेश को परिजन मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने वारसाबाद निवासी पूर्व प्रधान समेत छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की एक कार पकड़ ली है। कई आरोपी हिरासत में लिए। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

 

घटना शनिवार रात 8 बजे दरियापुर बुजुर्ग मार्ग पर हुई। थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी जहेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नजदीकी गांव वारसाबाद निवासी पूर्व प्रधान की उनके गांव में शराब की दुकान है। जिस पर शनिवार दोपहर फौंदापुर व वारसाबाद के युवकों में कुछ विवाद हो गया था। युवकों में मारपीट हो गई थी। मामला रफा-दफा हो गया था। इसके बाद शाम को 7 बजे उनका छोटा बेटा प्रशांत नगर में खरीदारी करने आया था। उसे दबंगों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने घेर कर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहेंद्र सिंह का कहना है कि उनके बेटे का दोपहर को हुए विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की घटना की गई। जिसकी जानकारी होने पर वह और उनके बड़े भाई नरेश सिंह व बेटा योगेश पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर देने आ रहे थे। बाइक योगेश चला रहे थे। जबकि वह और उनके बड़े भाई नरेश सिंह बाइक पर पीछे बैठे थे। इस दौरान उनको अपने पीछे दो कार आती दिखाई दीं। जिनमें कई लोग सवार थे। 

पढ़ें- सूटकेस से युवती निकलने का मामला: वायरल वीडियो जांच में निकला प्रैंक, निजी विश्वविद्यालय में फिल्माया गया था

विज्ञापन

कार सवारों द्वारा पीछा करते देख उनको आभास हो गया कि उनके साथ कोई घटना हो सकती है। इसलिए उनके कहने पर बेटे योगेश ने बाइक दरियापुर बुजुर्ग वाले मार्ग पर मोड़ दी। कुछ ही दूर होली चौक पर पहुंचे थे। इस दौरान कार सवार पीछा करते हुए आ गए। आरोप है कि कार सवारों ने टक्कर मार कर योगेश की बाइक गिरा दी। इसके बाद पिता-पुत्र पर लाठी डंडे, सरियों, रॉड से हमला कर दिया। उनको बचाने की कोशिश पर दबंगों ने उनके भाई के साथ भी मारपीट की। उनका आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग की। तमंचे लहराए। 

पिता-पुत्र को अधमरा छोड़कर कारों में सवार आरोपी भाग गए। उनके भाई के फोन करने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर आए। पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल योगेश को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन योगेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार सुबह योगेश के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने में आए। पुलिस को तहरीर दी।

पढ़ें- भिवानी में मेरठ जैसा हत्याकांड: पति का चुन्नी से गला घोंटा, फिर प्रेमी संग बाइक पर शव लेकर घूमी, ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed