{"_id":"5df1e9448ebc3e8807103081","slug":"aligarh-muslim-university-students-protest-against-citizenship-amendment-bill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एएमयू: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में छात्रों ने छोड़ा खाना-पीना, गरीबों में बांटा रात का खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में छात्रों ने छोड़ा खाना-पीना, गरीबों में बांटा रात का खाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एएमयू में बुधवार को विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। विरोध में छात्राएं भी शामिल हुईं। छात्रों ने दोपहर से देर शाम तक बाब ए सैयद गेट पर धरना दिया, जिसमें जेएनयू के छात्र नेता भी पहुंचे और उन्होंने इस संघर्ष को दूसरे स्वतंत्रता संग्राम का नाम देते हुए इसमें शामिल होने की अपील की।
2 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने बुधवार को डायनिंग का बहिष्कार किया और हॉस्टल में बना हुआ खाना भी गरीबों में बंटवा दिया। इसके साथ ही बाब ए सैयद गेट पर धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। साथ ही बिल को वापस लेने की मांग भी की।
3 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों के रुख को देखते हुए यूनिवर्सिटी सर्किल पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती रही। देर शाम बाब ए सैयद गेट पर छात्रों का धरना समाप्त कर दिया गया। उनके हाथों में बिल के विरोध में लिखे पोस्टर, बैनर आदि थे। सूचना पर प्रोक्टर प्रो. अफीफउल्लाह, डॉ. नवेद आदि के साथ पूरी टीम पहुंच गई। यहां पर छात्रों के साथ छात्राओं ने भी विरोध प्रदर्शन और धरने में भाग लिया। गुरुवार को आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए छात्र एक बार फिर से इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान परिसर के 19 आवासीय हॉलों में खाना नहीं बना। जहां थोड़ा बहुत खाना बना भी उसे गरीबों में बाट दिया। छात्रों ने एक ई रिक्शा पर बैनर लगाया जिस पर लिखा हुआ था कि एएमयू के छात्र भूख हड़ताल पर हैं। डाइनिंग हाल का खाना हम गरीबों में बांट रहे हैं। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में हम खाने का बहिष्कार कर दिया गया है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि अभी जमीर जिंदा है। अभी मरे नहीं हैं। हमें इस हद तक मजबूर करने के लिए अमित शाह एंड कंपनी को बहुत बहुत मुबारक हो। 25 हजार छात्रों ने डाइनिंग का बहिष्कार किया है। लड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
एएमयू में बिल के विरोध को देखते हुए शहर में भी फोर्स बेहद सतर्क रही। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर देहात से फोर्स बुला कर शहर में तैनात किया गया। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती रही। इसके अलावा यूनिवर्सिटी सर्किल, अब्दुल्ला कालेज, डिग्गी चौराहा, तस्वीर महल पर भी पुलिस के साथ साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती रही। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।