फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मारा गया एक और पति: सुरेश ने तो बीबी को राशन के दिए थे रुपये...वो उसे मारने के लिए ले आई कट्टा-कारतूस

Sat, 12 Jul 2025 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में एक और पति की हत्या की गई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला। आरोपी पत्नी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पति ने राशन के लिए रुपये दिए थे, उन्हीं रुपयों से वो उसे मारने के लिए कट्टा कारतूस ले आई थी।

विज्ञापन
Aligarh Murder Suresh had given money to his wife for ration she brought pistol to kill her husband
Aligarh Murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में पत्नी और प्रेमी की साजिश का शिकार हुए पति सुरेश की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। 


पति सुरेश की हत्या कराने वाली बीना ने कट्टा और कारतूस उस पैसे से खरीदा था, जो उसके पति ने घर के राशन के लिए दिए थे। एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार, पत्नी बीना ने जिस शख्स से कट्टा खरीदा था, उसके बारे में जानकारी मिल गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि कट्टा देने वाला शख्स महिला के प्रेमी मनोज कुमार का दोस्त ही है।
 
Aligarh Murder Suresh had given money to his wife for ration she brought pistol to kill her husband
हत्या के बाद विलाप करते बच्चे और परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड था सुरेश
बरला कस्बे के मुहल्ला कोठी निवासी सुरेश कुमार दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड था। वह कभी हफ्ते तो कभी पंद्रह दिन में घर आता था। घर पर उसकी पत्नी बीना अपने तीन बच्चों नीतेश (10) पुनीत (8) और बेटी रोशनी (6) के साथ रहती थी। जब भी सुरेश घर आता तो राशन का सामान खरीदकर रख जाता था।

 
Aligarh Murder Suresh had given money to his wife for ration she brought pistol to kill her husband
आरोपी पत्नी बीना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'पत्नी ने हत्या के लिए कट्टा और कारतूस खरीदा'
अब स्कूल खुल गए थे, लिहाजा बीना ने अपने पति से बच्चों के लिए नाश्ते का सामान खरीदने के रुपये लिए थे। यह रुपये सुरेश ने दो हफ्ते पहले ही पत्नी को दिए थे। उसे क्या पता था कि जो रुपये वह अपने बच्चों के नाश्ते के सामान के लिए दे रहा है, उससे उसकी हत्या के लिए कट्टा और कारतूस खरीदा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Murder Suresh had given money to his wife for ration she brought pistol to kill her husband
आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बीना और मनोज ने पुलिस को सब कुछ बताया'
पुलिस पूछताछ में जब बीना से पूछा गया कि जो कट्टा उसने सुरेश की हत्या के लिए मनोज को दिया था वह आया कहां से। पहले तो वह इधर-उधर की बात करती रही। एक बार कहा कि उसके पति का ही था, लेकिन जब कड़ाई की गई तो बीना और मनोज ने सब कुछ बता दिया।
विज्ञापन
Aligarh Murder Suresh had given money to his wife for ration she brought pistol to kill her husband
मृतक सुरेश का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली घुमाने ले जाने वाला था सुरेश
सुरेश अपनी पत्नी बीना से बहुत प्यार करता था। उसे कई बार यह जानकारी मिली कि उसकी पत्नी पास के दुकानदार मनोज कुमार से बातें करती है। गांव के और परिवार के लोगों ने जब बताया कि दोनों में प्रेम संबंध हैं, तब भी सुरेश ने बीना को समझाया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed