मैनपुरी के यादव नगर में लकड़ी कारोबारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पुत्र ने ही गोली मारकर की थी। बुधवार को एसपी ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के गैर बिरादरी की युवतियों से प्रेम संबंध थे। उसने एक करोड़ से अधिक रुपये ब्याज पर उधार ले रखा था। कारोबारी पिता पुत्र की हरकतों का विरोध कर रहा था। इसी वजह से आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी कमलेश दीक्षित ने 24 अगस्त की रात यादव नगर में लकड़ी कारोबारी संतोष शर्मा हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि कारोबारी की हत्या उनके ही एक बेटे श्याम शर्मा उर्फ देवर्श ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल किया है।
2 of 5
एसपी कमलेश दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपी ने कई लोगों से करीब 1.40 करोड़ रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर ले रखा था। इसके अलावा गैर बिरादरी की दो युवतियों से उसके प्रेम संबंध थे।
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुत्र की करतूतों के बारे में जब पिता संतोष को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपी का पिता से झगड़ा होता था। उसने पिता को रास्ते हटाने की साजिश रच डाली।
4 of 5
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी कमलेश दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
श्याम शर्मा ने हत्या के एक दिन पहले ही सारी योजना तैयार कर ली थी। वह अपने पास एक पिस्टल रखता था। उसी पिस्टल से 24 की रात सोते समय पिता को गोली मार दी। आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में था।
5 of 5
डीवीआर और सीसीटीवी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
पिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटा दिए। उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और पिस्टल को रात में ही ढढौंस नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने डीवीआर और पिस्टल बरामद कर ली है।