फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या का खुलासा: दो युवतियों से थे बेटे के संबंध, 1.40 करोड़ की उधारी, विरोध किया तो पिता को मार डाला

Wed, 07 Sep 2022 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
young man arrested for killing his father in Mainpuri
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के यादव नगर में लकड़ी कारोबारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पुत्र ने ही गोली मारकर की थी। बुधवार को एसपी ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के गैर बिरादरी की युवतियों से प्रेम संबंध थे। उसने एक करोड़ से अधिक रुपये ब्याज पर उधार ले रखा था। कारोबारी पिता पुत्र की हरकतों का विरोध कर रहा था। इसी वजह से आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी। 



पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी कमलेश दीक्षित ने 24 अगस्त की रात यादव नगर में लकड़ी कारोबारी संतोष शर्मा हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि कारोबारी की हत्या उनके ही एक बेटे श्याम शर्मा उर्फ देवर्श ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल किया है।

young man arrested for killing his father in Mainpuri
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपी ने कई लोगों से करीब 1.40 करोड़ रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर ले रखा था। इसके अलावा गैर बिरादरी की दो युवतियों से उसके प्रेम संबंध थे। 
young man arrested for killing his father in Mainpuri
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुत्र की करतूतों के बारे में जब पिता संतोष को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपी का पिता से झगड़ा होता था। उसने पिता को रास्ते हटाने की साजिश रच डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man arrested for killing his father in Mainpuri
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
श्याम शर्मा ने हत्या के एक दिन पहले ही सारी योजना तैयार कर ली थी। वह अपने पास एक पिस्टल रखता था। उसी पिस्टल से 24 की रात सोते समय पिता को गोली मार दी। आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में था। 
विज्ञापन
young man arrested for killing his father in Mainpuri
डीवीआर और सीसीटीवी बरामद - फोटो : अमर उजाला
पिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटा दिए। उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और पिस्टल को रात में ही ढढौंस नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने डीवीआर और पिस्टल बरामद कर ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed