फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: 'एंजेल क्वीन' ने कासगंज के जुबैर को बुलाया बांग्लादेश और बना लिया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 07 Sep 2022 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
honeytrap victim Zubair returned from Bangladesh after three months in kasganj
घर लौटा कासगंज का जुबैर - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक दोस्त के मिलने बांग्लादेश पहुंचे कासगंज के युवक को वहां बंधक बना लिया गया। स्थानीय स्तर पर प्रयास काम नहीं आए तो पिता बांग्लादेश पहुंच गए। वहां पुलिस की मदद से युवक को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नारायणगंज के एक फ्लैट से खोज लिया गया। रविवार रात युवक पिता संग घर लौट गया।  पिता का आरोप है कि युवक को एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया था। युवक की फेसबुक दोस्त अपनी बहन की शादी उससे कराना चाहती थी।


 
कस्बा सहावर के ईंट भट्ठा कारोबारी नसीम का पुत्र जुबैर छह जून को घर से बिना बताए चला गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो घरवालों ने सहावर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस की जांच पता चला कि युवक पश्चिम बंगाल से छह माह के टूरिस्ट वीजा बांग्लादेश गया है। पुलिस ने यह जानकारी विदेश मंत्रालय को दी। इस पर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया।

honeytrap victim Zubair returned from Bangladesh after three months in kasganj
जुबैर - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों ने परिवार के लोगों से संपर्क कर जुबैर के बारे में जानकारियां जुटाईं। जुबैर के बाबा शमीम, पिता नसीम, मां शब्बे बेगम ने बांग्लादेश की युवती की फेसबुक आईडी का स्क्रीन दिखाते हुए कहा कि एंजेल क्वीन नाम से बनी फेसबुक आईडी पर संपर्क में था। युवक जब काफी समय तक वापस नहीं लौटा तो उसके पिता नसीम अपने एक साथी के साथ बांग्लादेश गए। 
honeytrap victim Zubair returned from Bangladesh after three months in kasganj
परिवार के साथ जुबैर - फोटो : अमर उजाला
नसीम ने बताया कि वह 27 अगस्त को ढाका पहुंचे। बांग्लादेश पुलिस को महिला मित्र का फोन नंबर दिया और कहा कि उनका बेटा महिला के चंगुल में है। उसे रिहा कराया जाए। नसीम की शिकायत पर बांग्लादेश की पुलिस सक्रिय हुई। पिता की पीड़ा मीडिया के लोगों को पता चली तो वह भी मदद करने लगे। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई तो वहां की पुलिस नारायणगंज के एक टॉवर में पहुंची। जहां एक फ्लैट में जुबैर बंधक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honeytrap victim Zubair returned from Bangladesh after three months in kasganj
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस के संपर्क में एंजेल क्वीन नाम की महिला भी आई, जिसका असली नाम सीमा है। उसने अपनी फेसबुक आईडी एंजेल क्वीन नाम से बना रखी थी। पिता ने बताया कि फेसबुक दोस्त अपनी बड़ी बहन रुमाना से जुबैर की शादी कराना चाहती थी। कानूनी प्रक्रिया के बाद जुबैर को पिता नसीम के सुपुर्द कर दिया गया। पिता जुबैर को लेकर घर वापस पहुंचे। जुबैर की घर वापसी से परिवार के लोग बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
honeytrap victim Zubair returned from Bangladesh after three months in kasganj
थाना सहावर - फोटो : अमर उजाला
सहावर थाना पुलिस ने युवक के घर लौटने के बाद उसके बयान दर्ज किए। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह कर रहे हैं। उन्होंने युवक के घर पहुंचर युवक जुबैर से गहन पूछताछ की। युवक ने पूरे घटनाक्रम की पुलिस को जानकारी दी। पिता नसीम ने पुलिस को बताया कि बेटे को बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी है। विवेचक घनश्याम सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान दर्ज करने की कार्रवाई की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed