फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगिता हत्याकांड: रिवाल्वर और खून से सने कपड़े नहीं ढूंढ पाई पुलिस, आगरा से कानपुर तक छानी खाक

Sun, 23 Aug 2020 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Aug 2020 10:19 AM IST
सार

  • आगरा, उरई और कानपुर तक तलाश की, योगिता का मोबाइल भी नहीं मिला 
  • 19 अगस्त को डौकी क्षेत्र में सूनसान सड़क पर मिला था डॉक्टर योगिता का शव 

विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Agra Police could not find revolver and blood stained clothes
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपी डॉ. विवेक तिवारी की रिवाल्वर और खून से सने कपड़े बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस टीम ने आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे सहित उरई और कानपुर तक तलाश की, लेकिन रिवाल्वर और कपड़े नहीं मिले। डॉ. योगिता का मोबाइल भी अब तक नहीं मिला है। उधर, योगिता का कहना है कि अब उनका एक ही मकसद है कि बेटी के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना। 
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Agra Police could not find revolver and blood stained clothes
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता गौतम आगरा के नूरी गेट में राहुल गोयल के मकान में रहती थीं। 18 अगस्त (मंगलवार) शाम तकरीबन 7:30 बजे उन्हें डॉ. विवेक अपनी कार में बैठाकर ले गया था। इसके बाद प्रतापपुरा पर गोली मारकर कार में हत्या कर दी थी। शव को डौकी के बमरौली गांव में सुनसान इलाके में फेंककर भाग गया था। वह उरई और कानपुर गया था। आरोपी ने फतेहाबाद टोल से पहले रिवाल्वर और उरई से कानपुर के रास्ते में खून से सने कपड़े फेंके जाने की बात पुलिस को पूछताछ में बताई थी। 
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Agra Police could not find revolver and blood stained clothes
कार में बैठा आरोपी विवेक (सीसीटीवी कैमरे से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
रिवाल्वर और खून से सने कपड़ों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस टीम लगी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोनों चीजें हत्याकांड में आरोपी को सजा दिलाने में अहम साक्ष्य हैं। क्योंकि डॉ. योगिता के शरीर में मिली गोली और हथियार को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। खून से सने कपड़ों की भी फोरेंसिक जांच होगी। क्षेत्राधिकारी (सीओ) चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि रिवाल्वर और कपड़ों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हैं। अब तक दोनों चीजें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Agra Police could not find revolver and blood stained clothes
योगिता के पिता और भाई से जानकारी लेते एसएसपी बबलू कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस साक्ष्य जुटाकर मेरी बेटी को न्याय दिलाए : अंबेश गौतम 

बेटी डॉ. योगिता की मौत से परिवार टूट गया है। अब मेरा एक ही मकसद है, बेटी को न्याय दिलाना। पुलिस केस से संबंधित सभी साक्ष्यों को जुटाए। हर बिंदु पर विवेचना की जानी चाहिए। आरोपी डॉ. विवेक तिवारी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह कहते हुए पिता अंबेश गौतम रोने लगते हैं। वह एक ही बात कह रहे हैं कि बेटी को खो दिया है, अब उसे न्याय दिलाने का काम पुलिस का है। 
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Agra Police could not find revolver and blood stained clothes
योगिता की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
योगिता के पिता अंबेश गौतम अभी दिल्ली नहीं गए हैं। वो पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। वो फिरोजाबाद में रह रहे हैं। आगरा आकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी भी लेते हैं। उनका कहना है कि इस केस में जितने भी साक्ष्य हैं, पुलिस उनको जुटाए। इनको विवेचना में शामिल किया जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed