गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ताजमहल के पीछे यमुना नदी के किनारे रामबाग से महताब बाग तक यमुना रिवर फ्रंट सैलानियों को रिझाएगा। 103.2 एकड़ जमीन पर यमुना नदी के किनारे 45 से 75 मीटर चौड़ाई में रिवर फ्रंट विकसित किया जाना है। इसमें लाल पत्थर का ज्यादातर उपयोग होगा, लेकिन हरियाली ज्यादा रखी जानी है। योजना के तहत इंटरप्रिटेशन सेंटर, मुगलिया पौधों के पार्क, हाट, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, विजिटर पार्किंग जैसे काम होंगे। पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि यमुना रिवर फ्रंट बनने से ताजमहल की खूबसूरती पर चांद लग जाएंगे। पर्यटक भी आगरा में ज्यादा दिन रुकेंगे।
{"_id":"5fa834e48ebc3e9b8979137d","slug":"yamuna-river-front-will-be-devolapment-behind-the-taj-mahal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामबाग से महताब बाग तक रिझाएगा यमुना रिवरफ्रंट, ताजमहल की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग से महताब बाग तक रिझाएगा यमुना रिवरफ्रंट, ताजमहल की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद !
Mon, 09 Nov 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर 2017 में ताजमहल पर सफाई अभियान की शुरुआत के दिन यमुना रिवर फ्रंट योजना के लिए ताजमहल से प्रस्तावित बैराज और आगरा किले तक का मुआयना किया था। इसके बाद पर्यटन विभाग और प्रशासन द्वार किए गए सर्वे में इनमें ज्यादातर जगह पर ग्राम समाज और नजूल की जमीन निकली है।
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
रिवर फ्रंट में ये होने हैं काम
साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ही यमुना किनारे स्थित चीनी का रोजा स्मारक के पास बुनियादी सुविधाएं और मुगल गार्डन, सुल्तान परवेज स्मारक के पास मुगल गार्डन, एत्माद्दौला के पास गांधी भवन में इंटरप्रिटेशन सेंटर, क्षेत्रीय निवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर, मुगलिया पौधों को एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) के पार्क में लगाने का काम होना है। यहां नजूल की जमीन पर वर्तमान में नर्सरियां चल रही हैं।
साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ही यमुना किनारे स्थित चीनी का रोजा स्मारक के पास बुनियादी सुविधाएं और मुगल गार्डन, सुल्तान परवेज स्मारक के पास मुगल गार्डन, एत्माद्दौला के पास गांधी भवन में इंटरप्रिटेशन सेंटर, क्षेत्रीय निवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर, मुगलिया पौधों को एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) के पार्क में लगाने का काम होना है। यहां नजूल की जमीन पर वर्तमान में नर्सरियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महताब बाग से ताजमहल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
यहां चाहिए इतनी जमीन
चीन के रोजा स्मारक के पास 28 एकड़
सुल्तान परवेज स्मार के पास 24 एकड़
दयानंद आश्रम के पास चार एकड़
एत्माद्दौला के पास 1.25 एकड़
ग्यारह सीढ़ी के पास 30.45 एकड़
महताब बाग के पास 15.50 एकड़
चीन के रोजा स्मारक के पास 28 एकड़
सुल्तान परवेज स्मार के पास 24 एकड़
दयानंद आश्रम के पास चार एकड़
एत्माद्दौला के पास 1.25 एकड़
ग्यारह सीढ़ी के पास 30.45 एकड़
महताब बाग के पास 15.50 एकड़
विज्ञापन
ताजमहल को निहारता विदेशी युगल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के नरीमन प्वाइंट की तरह ही आगरा में यमुना नदी के किनारे यमुना किनारा मार्ग है, जो ठीक उसी तरह मुड़ती है। देशभर के प्रख्यात आर्किटेक्ट यमुना नदी के किनारे बनाए जा रहे हेरिटेज कॉरिडोर पर मुगल गार्डन की तर्ज पर ही रामबाग तक हरियाली विकसित करने के पक्षधर हैं, लेकिन प्रशासन के सर्वे में पाया गया है कि यमुना किनारे की ज्यादातर जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। यमुना रिवर फ्रंट गार्डन की योजना के जरिए न केवल अवैध कब्जों का खाली कराया जा सकेगा बल्कि उजाड़ जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सकते हैं। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार की संभावनाएं हैं। यमुना किनारे के उपेक्षित मुगलिया स्मारकों को भी इनके जरिए पर्यटक निहार सकेंगे।