फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में दर्दनाक हादसा: मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो घायल

Sat, 07 May 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident  happiness of marriage turned into mourning after  Seven people of the same family died in Car Accident In Mathura
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे  के माइल स्टोन-68 (गांव नौशेरपुर) के पास शनिवार की सुबह पांच बजे अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी वैगनआर कार सवार दंपती समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो घायल हो गए। बेटे और नातिन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दर्दनाक हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि देखने वालों की रूह कांप गई। हादसे का शिकार कार में  इस कदर लोग फंसे हुए थे कि पुलिस को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दंपती बेटे और नातिन के विवाह समारोह में भाग लेकर संडीला (हरदोई) से नोएडा वापस आ रहे थे। पुलिस हादसे का कारण नींद की झपकी और सड़क का खराब होना मान रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस दुर्घटना पर दुख जताया है।
Yamuna Expressway Accident  happiness of marriage turned into mourning after  Seven people of the same family died in Car Accident In Mathura
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जनपद के थाना संडीला के गांव सुंदरपुर निवासी लल्लूराम हाल निवासी सदरपुर नोएडा परिवार के साथ कार से गांव से नोएडा आ रहे थे। कार को लल्लूराम का तीसरा बेटा संजय चला रहा था। शुक्रवार की रात 9:30 बजे चला यह परिवार शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 68 पर पहुंचा ही था कि आगे चल रहे अज्ञात वाहन में कार पीछे से घुस गई। 
 
Yamuna Expressway Accident  happiness of marriage turned into mourning after  Seven people of the same family died in Car Accident In Mathura
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

दर्दनाक हादसे में लल्लूराम (65), उसकी पत्नी, दो बेटे, दो पुत्रवधू और एक नाती की मौत हो गई, जबकि सबसे छोटा बेटा और एक नाती घायल हो गया। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और एसपी देहात श्रीशचंद समेत पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। कार को क्रेन से हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident  happiness of marriage turned into mourning after  Seven people of the same family died in Car Accident In Mathura
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात ने बताया कि लल्लूराम के चौथे नंबर के बेटे की शादी 29 अप्रैल को थी। इसके लिए वह नोएडा से 28 अप्रैल को गांव पहुंच गए। बेटे की शादी के बाद 2 मई को भतीजे रामकरण की बेटी मोहनी (लल्लूराम की नातिन) की शादी में शामिल होने के लिए रुक गए। शादी समारोह के बाद नवविवाहित पुत्रवधू को लेकर ही नोएडा आते हुए एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नींद की झपकी के कारण दर्दनाक हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident  happiness of marriage turned into mourning after  Seven people of the same family died in Car Accident In Mathura
अस्पताल में भर्ती घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला

हादसे में इनकी हुई मौत

 लल्लूराम (65), पत्नी छुटकी (62), पुत्र संजय (30), पुत्रवधू निशा (28), पुत्र राजेश (25), पुत्रवधू नंदिनी (22), नाती धीरज (6) संजय का बेटा।

यह हैं घायल 

 श्रीगोपाल (23) पुत्र लल्लूराम और नकृष (3) पुत्र संजय 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed