फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा हादसा: रफ्तार बनी काल... पलक झपकते ही मौत की नींद सो गए एक परिवार के सात लोग

Sat, 07 May 2022 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
yamuna expressway accident car accident due to over speeding in Mathura
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार काल बनी। शनिवार की सुबह नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में हरदोई के गांव सुंदरपुर निवासी परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बाप, उनके दो बेटे और दो बहुएं व एक नाती है। एक बच्चा और युवक घायल हुआ है। इनकी हालत गंभीर है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। हादसे के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो भयावह मंजर देख उनका कलेजा कांप गया। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इनके शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला। घायल बालक और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 



yamuna expressway accident car accident due to over speeding in Mathura
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
गांव सुंदरपुर के मूल निवासी लल्लू गौतम (65 वर्ष) परिवार के साथ नोएडा के सदरपुर में रहते थे। वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव में शादी समारोह में गए थे। शनिवार सुबह वहां से लौटते वक्त यमुना एक्सप्रेसवे पर पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। 
yamuna expressway accident car accident due to over speeding in Mathura
अस्पताल में भर्ती घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला
हादसे में लल्लू गौतम सहित उनकी पत्नी, दो बेटों, दो बहुओं और एक नाती की जान चली गई। एक नाती और बेटे की हालत गंभीर है। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके परिजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। एक साथ सात शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamuna expressway accident car accident due to over speeding in Mathura
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण जेपी ग्रुप द्वारा कार्य कराया जा रहा है। संभावना यही जताई जा रही है कि तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी भारी वाहन में ही घुसी होगी। घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
yamuna expressway accident car accident due to over speeding in Mathura
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed