फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बना लीजिए ताजमहल-आगरा किला देखने का प्लान, नहीं लगेगा टिकट, निशुल्क प्रवेश, पढ़िए ये खबर

Wed, 18 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
World Heritage Week: Tajmahal Agra Fort And Fatehpur Sikri Will Free For Tourist
ताजमहल पर फोटो खिंचाती महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अगर गुरुवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत ताजनगरी के स्मारकों को देखने आ रहे हैं तो फायदे में रहेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के किसी भी स्मारक में गुरुवार पूरे दिन निःशुल्क प्रवेश किया जा सकता है। 
World Heritage Week: Tajmahal Agra Fort And Fatehpur Sikri Will Free For Tourist
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार से शुरू हो रहे विश्व धरोहर सप्ताह के तहत संस्कृति मंत्रालय ने सभी स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए पर्यटकों की संख्या सीमित ही रहेगी। 
World Heritage Week: Tajmahal Agra Fort And Fatehpur Sikri Will Free For Tourist
आगरा किले के सामने सेल्फी खिंचता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगामी 19 से 25 नवंबर के बीच विश्व धरोहर सप्ताह आयोजित किया जाएगा। सभी स्मारकों में विश्व धरोहर सप्ताह के शुरू होने पर गुरुवार को निःशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heritage Week: Tajmahal Agra Fort And Fatehpur Sikri Will Free For Tourist
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर अभी पांच हजार सैलानियों को प्रवेश की इजाजत है। दो अलग-अलग समय पर सैलानी प्रवेश कर रहे हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की प्रक्रिया पर्यटकों को अपनानी पड़ रही है। क्यूआरकोड भी स्कैन कर टिकट लिया जा सकता है।
विज्ञापन
World Heritage Week: Tajmahal Agra Fort And Fatehpur Sikri Will Free For Tourist
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार करने के लिए दो प्रकार के टिकट हैं। भारतीय सैलानियों के लिए 50 रुपए का टिकट ताजमहल में प्रवेश के लिए निर्धारित है। यदि सैलानी मुख्य मकबरे को देखना चाहते हैं तो 200 रुपए का टिकट अलग से लेना पड़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed