फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे की चादर में गुम हुआ ताजमहल, सैलानियों ने ऐसे किया दीदार, देखिए तस्वीरें

Tue, 17 Nov 2020 01:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Nov 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Fog At Tajmahal Tourist Not Visit From Royal Gate And Central Tank
कोहरे के कारण रॉयल गेट से नहीं दिखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार की बारिश के बाद बदले मौसम का बड़ा असर मंगलवार की सुबह नजर आया, जब सीजन का पहला कोहरा छा गया। केवल हाईवे या यमुना नदी के किनारे नहीं, बल्कि पूरे ताजनगरी ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। 
Fog At Tajmahal Tourist Not Visit From Royal Gate And Central Tank
रॉयल गेट से कोहरे के बीच ताजमहल देखते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ताजमहल इस कोहरे में गुम हो गया। सुबह ताजमहल के अंदर आए पर्यटकों को रॉयल गेट से और सेंट्रल टैंक से ताज नजर ही नहीं आया। 
Fog At Tajmahal Tourist Not Visit From Royal Gate And Central Tank
आगरा की सड़कों पर कोहरा - फोटो : अमर उजाला
यातायात पर भी कोहरे का असर नजर आया। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सुबह वाहन रेंगकर चले। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण वाहन धीमे और लाइटें जलाकर चले। पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद धूप खिली, तब कोहरे में कमी आनी शुरू हुई। दिन में अधिकतम दृश्यता 750 मीटर तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fog At Tajmahal Tourist Not Visit From Royal Gate And Central Tank
कोहरे के बीच ताजमहल देखते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह ठंडी हवाओं के कारण लोग परेशान रहे, दिनभर बादलों के छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आ गई। सोमवार को पूरे दिन आर्द्रता 92 फीसदी पर बनी रही, वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। रात में पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। 
विज्ञापन
Fog At Tajmahal Tourist Not Visit From Royal Gate And Central Tank
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में भी सुधार आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सोमवार शाम 4 बजे जारी किए गए सूचकांक में आगरा हवा की गुणवत्ता में सुधार नजर आया। शाम 4 बजे के बाद से लगातार धूलकणों की मात्रा कम होती दिखी और न्यूनतम धूल कणों की संख्या 68 तक रह गई। इससे पहले 24 सितंबर को आगरा का एक्यूआई और धूल कणों की संख्या 48 पर पहुंची थी। उसके बाद पूरे अक्तूबर माह और नवंबर के पहले पखवाड़े में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में बना रहा, लेकिन बारिश के बाद धूल कणों की संख्या कम होने से हवा सांस लेने लायक हुई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed