{"_id":"5e4fe29d8ebc3ef3f71b18ae","slug":"women-s-t20-world-cup-2020-agra-s-poonam-yadav-and-dipti-sharma-stars-of-victory-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला टी-20 विश्व कप: पहले मैच की जीत में 'हीरो' बनीं आगरा की पूनम, दीप्ति ने भी दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टी-20 विश्व कप: पहले मैच की जीत में 'हीरो' बनीं आगरा की पूनम, दीप्ति ने भी दिखाया दम
Sat, 22 Feb 2020 09:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर पूनम यादव, दीप्ति शर्मा
महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में ताजनगरी की दो बेटियां भारत की जीत में हीरो रहीं। लेग स्पिनर पूनम यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, तो वहीं दीप्ति शर्मा ने बल्ले का दम दिखाते हुए नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली।
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया और टी-20 विश्व कप में विजयी शुरुआत की है। शानदार प्रदर्शन से पूनम यादव प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। पूनम और दीप्ति के शानदार प्रदर्शन से आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 133 रन का लक्ष्य रखा। इसमें दीप्ति शर्मा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली। जवाब में कंगारू टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। भारत की तरफ से पूनम यादव ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। पूनम इस मैच में हैट्रिक लेने से चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम यादव की मां मुन्नी देवी
- फोटो : ANI
पूनम यादव की मां मुन्नी देवी ने कहा कि वो भारत की जीत पर बहुत खुश और गौरवान्वित हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने थोड़ी कठिनाई के साथ शुरुआत की, लेकिन अंत तक खेल को अच्छी तरह से खेला। जिसकी बदौलत पहले ही मैच में जीत दर्ज की है।
Munni Devi, mother of Poonam Yadav who took 4 wickets in today's #AUSvIND T20 World Cup 2020: I am very happy and proud on India's victory today. The girls started off with a little bit of difficulty but managed the game well till the end. #Agra pic.twitter.com/xMNNL7JLhq
— ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2020
विज्ञापन
माता-पिता के साथ पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूनम यादव का जन्म आगरा में हुआ था। उनके पिता रघुवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त और उनकी मां मुन्नी देवी गृहणी हैं। पूनम ने अपनी माता-पिता की प्रेरणा से क्रिकेट जगत में नाम रौशन किया है। खेल दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। पूनम अर्जुन अवार्ड पाने वाली देश की 54वीं क्रिकेटर हैं।