फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद में बर्बरता से कत्ल: 20 साल पहले तलाक... महिला धर्मस्थल में करती थी सेवा; बेटी ने बाप को लेकर खोला राज

Tue, 21 May 2024 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 May 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in mosque in Agra Husband divorced her 20 years ago used to serve in religious place
agra murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजमहल के पास मस्जिद में जिस महिला की हत्या की गई, उसे पति ने 20 साल पहले घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में बेटी के साथ रह रही थी। निकाह के दो साल बाद ही पति से तलाक हो गया था। वह संदली मस्जिद में साफ-सफाई का काम अपनी मर्जी से करती थी। कोई भुगतान नहीं मिलता था। 

Woman murdered in mosque in Agra Husband divorced her 20 years ago used to serve in religious place
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मां की मौत से बेटी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिवार के लोगों ने हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। बेटी ने बताया कि पिता शराब के आदी थे। काम नहीं करते थे। मां से मारपीट करते थे। उन्हें घर से निकाल दिया था। तब वो छोटी थी। मां तलाक के बाद मायके से कभी ससुराल नहीं गईं। नानी ही खर्च उठाया करती थीं। 

Woman murdered in mosque in Agra Husband divorced her 20 years ago used to serve in religious place
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मां सुबह रोजाना मस्जिद में सेवा करने के लिए चली जाती थीं। दोपहर में घर आती थीं। एक मोबाइल है, जिसे घर में ही छोड़कर जाती थीं। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में परिवार के लोग भी नहीं जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman murdered in mosque in Agra Husband divorced her 20 years ago used to serve in religious place
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लकड़हारा मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस बात की जानकारी हत्यारे को भी थी। इसलिए वो उन्हें वहां पर लेकर गया। हत्या कर मस्जिद के बगल से मजार वाले रास्ते से भाग निकला।
विज्ञापन
Woman murdered in mosque in Agra Husband divorced her 20 years ago used to serve in religious place
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिवार के महिलाओं का कहना था कि मृतका का एक महीने पहले मस्जिद में साफ-सफाई के बारे में विवाद हुआ था। आरोपी ने धमकी भी दी थी। पुलिस को इस तरफ भी जांच करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed