फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर बर्बरता से मारा... अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश; इन सवालों ने उलझाया

Mon, 20 May 2024 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Agar Crime News: Woman Brutally Murdered in A Religious Place Near Taj Mahal
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
Agar Murder Case: आगरा में ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन स्थित नगला पैमा में रविवार को मस्जिद में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव अर्द्ध नग्न हालत में मिला। इससे दुष्कर्म की आशंका है। दोपहर में एक नमाजी के आने पर घटना का पता चला। मृतका के सिर पर भारी पत्थर पड़ा था।


मस्जिद के कमरे में हत्या के बाद ताला लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, महिला पति से अलग होकर कई साल से ताजगंज इलाके में मायके में रह रही थी। एक धर्मस्थल में सफाई का काम करती थी। वारदात को किसने और कब अंजाम दिया, इसकी पड़ताल में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस को मस्जिद में आने वाले किसी व्यक्ति पर ही हत्या का शक है।
Agar Crime News: Woman Brutally Murdered in A Religious Place Near Taj Mahal
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी गेट से दशहरा घाट जाने वाले रास्ते पर अति सुरक्षित जोन के पुलिस बैरियर से 100 मीटर की दूरी पर काफी पुरानी मस्जिद है। संजय कॉलोनी निवासी अली मोहम्मद इसकी देखरेख करते हैं। रविवार दोपहर 1:30 बजे अहमद बुखारी के रहने वाले आसिफ मस्जिद पहुंचे थे। 

 
Agar Crime News: Woman Brutally Murdered in A Religious Place Near Taj Mahal
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को बताया कि मस्जिद का लोहे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उन्हें लगा कि कोई पहले आ गया है। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। गेट के बगल से झांककर देखा तो अंदर कमरे में पंखे चलते दिखे। वह दीवार फांदकर अंदर गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agar Crime News: Woman Brutally Murdered in A Religious Place Near Taj Mahal
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कमरे के गेट पर ताला लगा था। उन्होंने दरवाजे के बगल की खिड़की से देखा तो शव पड़ा था। उसके सिर पर पत्थर पड़ा था। कमरे में खून ही खून नजर आया। यह देखकर वो घबरा गए। शोर मचाते हुए बाहर आए। पास में ही विष्णु की परचून की दुकान है। उन्हें बताया। बैरियर पर जाकर पुलिस को जानकारी दी।

 
विज्ञापन
Agar Crime News: Woman Brutally Murdered in A Religious Place Near Taj Mahal
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कई साल पहले हुई थी पति से अलग
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में युवती का पर्स मिला। इसमें एक युवक का फोटो था। इसके अलावा कुछ रुपये भी थे। युवक बिल्लोचपुरा, ताजगंज का रहने वाला निकला। इस पर पुलिस उसके घर पहुंच गई। इससे मृतका की पहचान हो गई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed