उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने 12 साल के बेटे की तड़पा-तड़पा कर हत्या कर दी।
नहर में फेंका बालक
मां ने प्रेमी से हत्या कराकर बालक का शव नहर में फिंकवा दिया। बालक की गलती सिर्फ इतनी थी, कि वो उन दोनों के प्रेम संबंध में बांधा बना हुआ था। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर शव को नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें - UP: स्टेज चढ़ते वक्त लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा, शराबी नहीं बात थी कुछ और..., नहीं मानी दुल्हन, शादी से किया मना
2 of 5
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला पजाया रुकनपुरा निवासी मुकीम ने 21 फरवरी को थाने में बालक के गुमशुदा होने की तहरीर दी। परिजन के संदेह पर पुलिस ने बालक की मां के प्रेमी फरमान और मां को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। फरमान ने बालक को नहर में फेकने की जानकारी दी। पुलिस और परिजन ने बालक की तलाश शुरू कर दी।
3 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के जसवंत नगर क्षेत्र अंतर्गत बलरई स्थित नहर से शव को पांचवें दिन बरामद कर लिया। शव मिलने की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में चीखपुकार मच गई।
4 of 5
murder demo
- फोटो : फाइल फोटो
थाना पुलिस परिजन के साथ बलरई पहुंची और शव को लेकर फिरोजाबाद आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। देर शाम जब शव मोहल्ले में पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार में चीख पुकार मच गई।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि बालक का शव बरामद हो गया है। मामला अपहरण से हत्या में तरमीम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।