{"_id":"63f998c6d840949db80b8393","slug":"groom-fell-down-while-climbing-the-stage-bride-refused-to-marry-in-agra-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्टेज चढ़ते वक्त लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा, शराबी नहीं बात थी कुछ और..., नहीं मानी दुल्हन, शादी से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्टेज चढ़ते वक्त लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा, शराबी नहीं बात थी कुछ और..., नहीं मानी दुल्हन, शादी से किया मना
Sat, 25 Feb 2023 10:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:42 AM IST
सार
बाह के होलीपुरा गांव में स्टेज पर दूल्हे के लड़खड़ाने पर दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह में दूल्हा को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। दरअसल हुआ कुछ ये कि वरमाला की स्टेज पर चढ़ते वक्त दूल्हा लड़खड़ाते हुए गिर गया। दुल्हन ने जब ये देखा, तो वह हैरान रह गई। पहले गलतफहमी हुई कि वो शराब के नशे में तो नहीं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था, बात कुछ और ही थी। दुल्हन को बताया गया कि दूल्हे के पैर में दिक्कत है, जिसकी वजह से वो स्टेज पर चढ़ते वक्त गिर गया। दुल्हन को ये भी समझाया गया कि वो दिव्यांग नहीं है, दुर्घटना के कारण उसके पैर में सरिया पड़ी है। इसके बाद भी दुल्हन नहीं मानी और शादी से मना कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
बृहस्पतिवार की रात बिचपुरी क्षेत्र से होलीपुरा में एक युवती की बरात आई थी। वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़ते समय दूल्हा लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पहले तो शक हुआ कि वो नशे में तो नहीं, लेकिन दूल्हा संभलकर उठा तो पैर की लचक देख दुल्हन ने दूल्हे के दिव्यांग होने का सवाल उठाया। दूल्हे को चलवाकर देखा तो दिव्यांगता की पुष्टि हो गई। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें - Agra News: नए नोटों की दुकान के पीछे पड़ गए चोर, 17 दिन में दूसरी बार चोरी, इस बार 70 हजार उड़ाए
विज्ञापन
दूल्हा पक्ष ने सफाई दी कि दुर्घटना में घायल होने के कारण उसके पैर में सरिया पड़ी है, वह दिव्यांग नहीं है। लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन का परिवार भी उसके साथ खड़ा हो गया। पंचायत के बाद एक दूसरे का सामान लौटा दिया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। शुक्रवार को दिन भर बिना दुल्हन के बारात लौटने का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
स्टेज पर चलवाकर देखा गया दूल्हा