फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी: थाने में समझौते के बाद पति के साथ गई पत्नी, दो घंटे बाद घर में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
woman found dead by hanged in the house in mainpuri
महिला रेनू का फाइल फोटो, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के किशनी थाने में गुरुवार को दो घंटे पहले पति से समझौता करने के बाद महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारा गया, मायके पक्ष की ओर से पति और भांजे पर हत्या किए जान का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

woman found dead by hanged in the house in mainpuri
महिला रेनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी प्रमोद यादव का बुधवार को 35 वर्षीय पत्नी रेनू से झगड़ा हो गया था। प्रमोद ने रेनू की पिटाई कर दी थी। महिला की ओर से पति और भांजे सतीश के खिलाफ पीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। बुधवार की रात पुलिस प्रमोद को पकड़ने के बाद थाने ले आई थी। 

woman found dead by hanged in the house in mainpuri
महिला की मौत के मामले में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में रेनू और पति के बीच समझौता हो गया। समझौता के बाद दोनों घर चले गए थे। शाम करीब चार बजे रेनू की 11 वर्षीय बेटी रश्मि घर पर पानी पीने आई तो बेसमेंट में मां का शव फंदे पर लटकता देख चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman found dead by hanged in the house in mainpuri
मृतका रेनू के पिता श्यामबाबू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच वहां रेनू के मायका पक्ष के लोग भी आ गए। रेनू के पिता श्यामबाबू ने पति प्रमोद व रिश्तेदार सतीश पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
woman found dead by hanged in the house in mainpuri
मृतका के पिता श्यामबाबू - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रमोद अपने भांजे सतीश के नाम एक प्लॉट कराना चाहता था। लेकिन पुत्री रेनू इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर सतीश भी पुत्री से नफरत करता था। मामा-भांजे ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed