फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद में कत्ल: महिला की चीखें तक न निकलीं... पत्थर से कुचला चेहरा, CCTV में दिखा युवक; देखें तस्वीरें

Mon, 20 May 2024 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2024 10:37 AM IST
विज्ञापन
Woman brutally murdered in a religious place in agra woman didn even scream police suspected an acquaintance
Woman brutally murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल के पास अति सुरक्षित यलो जोन में मस्जिद के अंदर महिला की हत्या में पुलिस को किसी परिचित पर शक है। वह मान रही है कि आरोपी एक से अधिक भी हो सकते हैं। आरोप है कि महिला के सिर पर भारी भरकम पत्थर मारा गया, जिससे उसकी चीखें भी नहीं निकल सकीं। फर्श खून से लाल हो गया। हत्यारोपी ताला लगाकर मस्जिद के अंदर से बनी मजार की तरफ वाले छोटे गेट से भाग निकला।
Woman brutally murdered in a religious place in agra woman didn even scream police suspected an acquaintance
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि महिला मस्जिद के पास ही एक धर्मस्थल में सफाई करती थी। रोजाना सुबह आठ बजे आती और दोपहर दो बजे घर लौटती थी। उसकी 16 साल की बेटी है। मां भी मजदूरी करती है। महिला के पर्स में एक युवक का फोटो मिला था। इससे पुलिस बिल्लोचपुरा में आमिर खान के घर तक पहुंच गई। युवक बेरोजगार है।

Woman brutally murdered in a religious place in agra woman didn even scream police suspected an acquaintance
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
युवक की मां ने बताया कि उन्होंने महिला को बेटे का फोटो दिया था। बेटा अक्सर बीमार रहता है। महिला ने कहा था कि वह फोटो के आधार पर ताबीज बनवाकर दे देगी। इससे ज्यादा महिला के बारे में वह नहीं जानतीं। महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि केवल घर पर एक मोबाइल है, जिसे वह खुद चलाती है। महिला के परिचितों के बारे में वह कुछ नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman brutally murdered in a religious place in agra woman didn even scream police suspected an acquaintance
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शक है कि हत्यारोपी महिला का परिचित होने के साथ ही मस्जिद का भी जानकार है। इमाम मस्जिद के कमरे की चाबी एक खिड़की पर ही रख जाते थे। इसकी जानकारी वहां अकसर आने-जाने वाले व्यक्ति को ही हो सकती है। मस्जिद के बराबर में एक मजार बनी है। इसकी छोटी दीवार है। एक गेट मस्जिद के अंदर से भी है। आरोपी हत्या के बाद इसी गेट और मजार से होते हुए निकल गया।
विज्ञापन
Woman brutally murdered in a religious place in agra woman didn even scream police suspected an acquaintance
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारे तक गया खोजी कुत्ता
पुलिस ने घटनास्थल पर खोजी कुत्ता भी बुलाया था। उसे कमरे में लेकर गई। इसके बाद कुत्ता जंगल की तरफ गया। पुलिस भी पहुंची। कुत्ता अहमद बुखारी दरगाह की तरफ जाने वाले रास्ते से होते हुए जंगल की तरफ चला गया। यहां से दशहरा घाट की तरफ यमुना किनारा पर जाने का रास्ता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed