फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गलियों में लंबी कतारें; वृंदावन हुआ जाम

Sun, 12 May 2024 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura News: Huge Crowd Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan See Photos
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
Mathura Banke Bihari Mandir Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि वृंदावन जाम हो गया। एक ओर मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी तो दूसरी ओर मंदिर जाने के मार्ग पर भक्तों की तीन किमी लंबी कतार। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वहीं मंदिर में भव्य फूल बंगले के बीच विराजमान ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे।


मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भरीं नजर आईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया। 
Mathura News: Huge Crowd Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan See Photos
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। 
 
Mathura News: Huge Crowd Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan See Photos
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में रविवार को सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे दिखाई दिए। किधर से भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura News: Huge Crowd Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan See Photos
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की  यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।  बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बौनी नजर आईं।
विज्ञापन
Mathura News: Huge Crowd Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan See Photos
वाहनों की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
वाहनों को निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने खूब मशक्कत की, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं होते दिखाई दिए। वाहनों के पहिए जहां के तहां थमे नजर आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed