फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः पत्नी की पीट-पीटकर नृशंस हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार, मासूम हुई अनाथ

Thu, 12 Mar 2020 04:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Mar 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Wife Brutally Murdered By Husband In Jasrana Police Station Crime News
हत्यारोपी का घर में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव भैंड़ी में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव कमरे में बंद कर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर, चेहरे और कमर कर डंडे से मार की चोट के निशान मिले हैं।
Wife Brutally Murdered By Husband In Jasrana Police Station Crime News
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सुबह थाना जसराना के गांव भैंड़ी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही अवनीश (32) पुत्र अनार सिंह ने अपनी पत्नी सपना (30) की हत्या कर दी है। एसपी देहात राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेडा, कोतवाल गिरीश चंद्र मय पुलिय फोर्स के मौके पर पहुंचे। कमरा खोल कर सपना के शव को कब्जे में लिया। लोगों ने पुलिस को बताया अवनीश आए दिन सपना के साथ मारपीट करता था। तीन साल पहले ही अवनीश ने बिहार निवासी सपना से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी भी उत्पीड़न से तंग आकर अवनीश को छोड़ कर चली गई थी। बुधवार रात को भी अवनीश का सपना से साथ विवाद हुआ था। विवाद में ही अवनीश ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद कर डेढ़ साल की बच्ची को लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
Wife Brutally Murdered By Husband In Jasrana Police Station Crime News
महिला की हत्या के बाद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घिरोर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे अवनीश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर पर रखे डंडे को भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह नशे में था। पत्नी सपना से विवाद होने पर उसने एक डंडा मारा था। जिसमें उसकी मौत हो गई। उसे नहीं पता था कि वह मर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Brutally Murdered By Husband In Jasrana Police Station Crime News
घर में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने का आदी अवनीश नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने देता था। उसके इसी व्यवहार से तंग आकर उसकी पहली पत्नी उसे छोडकर चली गई थी। बाद में कुशीनगर की रहने वाली सपना को लेकर आया था और उसके साथ रह रहा था। 
विज्ञापन
Wife Brutally Murdered By Husband In Jasrana Police Station Crime News
हत्यारोपी का घर में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपना और अवनीश की पुत्री अनाथ हो गई। जहां पिता द्वारा मारने पर उसकी मां की मौत हो गई वहीं पिता भी जेल चला गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को नगला नया थाना औंछा निवासी उसकी बुआ अपने घर ले गईं। एसपी देहात राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। महिला के कुशीनगर निवासी परिजनों को भी सूचित किया गया है। परिजनों के आने पर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed