फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: शादी के चार माह बाद दो नई-नवेली दुल्हनों ने किया बड़ा कारनामा, उड़ गए पतियों के होश, दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 30 Aug 2022 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
Wedding Fraud two Bride Absconding After Looting Money And Jewellery In-laws-house In Mathura
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। इस बार दो सगी बहनों ने दो सगे भाइयों को अपने जाल में फंसाया। मामला महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कारब का है। लुटेरी दुल्हन सोने चांदी के जेवर लेकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गईं। मामले में पीड़ित पतियों की शिकायत के बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 महीने पहले हुई थी शादी 

महावन थाना क्षेत्र के गांव कारब निवासी विष्णु एवं दीपक पुत्र महेश चंद्र की शादी 22 मई 2022 को किरन एवं कोमल पुत्री स्व. राजकुमार निवासी रामनगर लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार के साथ हुई थी। पीड़ित विष्णु ने बताया कि उसके बड़े भाई देवेंद्र के साथ अडूकी निवासी राजेश एवं रूपेश टाउनशिप पर साथ-साथ नौकरी करते थे। राजेश एवं रूपेश ने विष्णु एवं दीपक की शादी कराने की बात कही थी।
Wedding Fraud two Bride Absconding After Looting Money And Jewellery In-laws-house In Mathura
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विष्णु ने बताया कि अप्रैल के महीने में शादी की बातचीत करने के लिए लड़कियों की मां एवं भाई को लेकर कारब पहुंचे। शादी की बातचीत हो गई। राजेश ने कहा कि लड़कियों की मां पर एक लाख रुपये का कर्ज है उसे पहले चुका देंगे, तभी शादी होगी। एक लाख रुपये नकद राजेश को दे दिए। 22 मई को बलदेव राया रोड स्थित श्रीकृष्ण वाटिका मैरिज होम में शादी कराई गई। 
Wedding Fraud two Bride Absconding After Looting Money And Jewellery In-laws-house In Mathura
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद किरन व कोमल ससुराल पहुंच गईं। सावन के महीने में हरियाली तीज से एक दिन पहले किरन एवं कोमल मायके गईं। दोनों दुल्हनों को जेवरात पहनाकर भेजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fraud two Bride Absconding After Looting Money And Jewellery In-laws-house In Mathura
bride demo - फोटो : फाइल फोटो
जेठानी की बेटी देवकी को साथ लेकर गई थीं। दो अगस्त की रात को किराए के मकान में रह रही किरन व कोमल की मां प्रेमवती, भाई शिवम पूरा सामान लेकर जेठानी की बेटी देवकी को कमरे के अंदर बंदकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Wedding Fraud two Bride Absconding After Looting Money And Jewellery In-laws-house In Mathura
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
मकान मालिक ने कारब निवासी विष्णु को जानकारी दी। थाना जमुनापार क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed